Samsung Galaxy F70 vs OnePlus N6x vs Tecno Spark 50S: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

By

Samsung ने इंडिया में अपना लेटेस्ट Galaxy F70 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले, Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। बजट सेगमेंट में आने वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 20 हज़ार से कम है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला जुलाई में लॉन्च हुए OnePlus N6x और हाल ही में पेश किए गए Tecno Spark 50S 5G से है। आइए जानते हैं कि डिजाइन, प्रोसेसर, कैमरा और कीमत आदि के मामले में इन तीनों में कौन किस पर भारी है।

Samsung Galaxy F70 vs OnePlus N6x vs Tecno Spark 50S

डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy F70 में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED Infinity-U डिस्प्ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन की मोटाई 7.5mm और वजन 192 ग्राम है। इसमें धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।

OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1,570 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 254ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। फोन को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिला है। इसका आकार 166.38 x 78.13 x 8.65mm और वजन करीब 214 ग्राम है।

Tecno Spark 50S 5G में 6.78 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ यानी 720 x 1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 260ppi है। मजबूती के लिए इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन 1.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है। इसके अलावा, यह 20 सेंटीमीटर तक पानी में पांच मिनट रहने की स्थिति को सहन करने का दावा करता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy F70 5G में 5nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 4GB या 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है। कंपनी फोन के लिए चार पीढ़ियों तक Android OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

OnePlus N6x में MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB RAM और 64GB या 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ आता है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 13,280 वर्ग मिलीमीटर हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

Tecno Spark 50S 5G में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और दो परफॉर्मेंस कोर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। फोन Android 16 पर चलता है और इसे 2 साल के सिक्योरिटी पैच मिलने का वादा किया गया है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज या 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Samsung Galaxy F70 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus N6x में पीछे की तरफ f/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसमें CMOS सेंसर, ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 1080p रिजॉल्यूशन पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Tecno Spark 50S 5G में LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा हॉरिजॉन्टल पिल के आकार वाले कैमरा मॉड्यूल में मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy F70 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड के लिहाज से यह OnePlus और Tecno के स्मार्टफोन्स से पीछे है।

OnePlus N6x में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Tecno Spark 50S 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह तीनों में सबसे फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाला फोन है।

कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy F70 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 22,999 रुपये में मिलेगा। इसकी बिक्री 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक डिस्काउंट मिलने पर इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत 17,999 रुपये हो जाएगी। फोन Lilac Bliss और Bliss Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

OnePlus N6x के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है, जबकि 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 22,999 रुपये में आता है। इसे Burgundy Red और Ice Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Tecno Spark 50S 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इतनी है, जबकि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 22,999 रुपये में मिलेगा। फोन की बिक्री 20 अक्टूबर से Amazon पर शुरू होगी। इसे Burgundy Red और Breeze Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F70 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स और कीमत की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By