Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया Galaxy F70 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले, Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन और OIS वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 20,000 रुपये है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Vivo T5 Lite 5G और Realme P4R 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगा। तीनों डिवाइसेज़ अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं लेकिन कीमत में कुछ ख़ास अंतर नहीं है, ऐसे में ग्राहकों के लिए यह जानना ज़रूरी हो जाता है कि कौन सा सबसे अच्छा है। यही कन्फ्यूज़न दूर करने के लिए यहां हम Samsung Galaxy F70, Vivo T5 Lite और Realme P4R की तुलना कर रहे हैं।
Samsung Galaxy F70 में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED Infinity-U डिस्प्ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन की मोटाई 7.5mm और वजन 192 ग्राम है। इसमें धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।
Vivo T5 Lite में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 260ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है और यह 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट सपोर्ट करता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग मिली है। इसका आकार 167.4 x 77.1 x 8.39mm और वजन करीब 209 ग्राम है।
Realme P4R में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1,570 पिक्सल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन मिलता है। इसकी मोटाई करीब 8.8mm और वजन लगभग 224 ग्राम है।
Samsung Galaxy F70 में 5nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 4GB या 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है। कंपनी फोन के लिए चार पीढ़ियों तक Android OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Vivo T5 Lite में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। फोन Android 16 पर आधारित Vivo के OriginOS 6 पर चलता है। इसे 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसमें 4GB या 6GB LPDDR4x RAM और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के विकल्प हैं। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Realme P4R में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। इसमें 4GB या 6GB LPDDR4x RAM और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कंपनी दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Samsung Galaxy F70 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo T5 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony IMX852 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ f/3.0 अपर्चर वाला 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme P4R में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy F70 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड के मामले में यह बाकी दोनों फोन्स से पीछे है।
Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह Samsung की तुलना में बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग क्षमता प्रदान करता है।
Realme P4R 5G में सबसे बड़ी 8,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है और एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक इस्तेमाल की सुविधा दे सकती है।
Samsung Galaxy F70 के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 22,999 रुपये में मिलेगा। फोन की बिक्री 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक डिस्काउंट मिलने पर इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत 17,999 रुपये हो जाएगी।
Vivo T5 Lite के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 17,999 और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं, 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 26,999 रुपये में आता है।
Realme P4R 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 23,999 रुपये में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Airtel के 3 नए प्लान लॉन्च; 185 रुपये से शुरू कीमत, 1 महीने तक की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग