इस फेस्टिव सीज़न अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जो दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और उम्दा कैमरे वाले सेगमेंट में आता हो, तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपके लिए अमेज़न पर मिल रहे ऐसे 5 दमदार स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं जिन्हें आप अपना विकल्प बना सकते हैं। इस लिस्ट में OnePlus N6 Lite, Redmi A7 Pro 5G, Redmi 15C 5G Prime Edition, Samsung Galaxy M17e 5G और Lava Bold N4 Pro 5G शामिल है। आइए देखते हैं इन पर क्या डील्स मिल रही हैं और इनके फीचर्स कैसे हैं।
OnePlus N6 Lite में कई खास फीचर्स मिलते हैं। फोन में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें octa-core UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अमेज़न पर चल रही इस सेल के दौरान इस फ़ोन को महज़ 15,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फ़ोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W क्विक चार्जिंग का सपोर्ट करती है। साथ ही फ़ोन में 32 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अमेज़न पर चल रही सेल के दौरान इस फ़ोन को 14,497 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
Redmi 15C 5G Prime Edition में 6.9 इंच की डॉट ड्राप डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ये फ़ोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा दिया गया है। अमेज़न पर चल रही सेल के दौरान इस फ़ोन को 15,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
Samsung Galaxy M17e 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलती है। यह फोन 6,000mAh की बैटरी सै लैस है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को IP54 रेटिंग से भी लैस किया गया है। अमेज़न पर चल रही सेल के दौरान इस फ़ोन को 16,998 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
Lava Bold N4 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.75 इंच की डिस्प्ले मिलती है। वहीं फ़ोन में 6000mAh की बैटरी आती है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल एआई रियर कैमरा से लैस किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ़ोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अमेज़न पर चल रही सेल के दौरान इस फ़ोन को 14,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें)
Disclaimer: इस आर्टिकल में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं!
यह भी पढ़ें: Tecno Spark 50S vs Poco M8x vs Vivo T5 Lite: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना