अक्टूबर का महीना चल रहा है। इस महीने बहुत से फोन्स का लॉन्च हो चुका है और कुछ फोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है। एक ओर चीन में Honor अपनी Honor WIN 2 Series को लॉन्च करने वाला है। वहीं, इंडिया में Oppo Find X10 Series का लॉन्च होगा। इस फोन सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका Oppo FInd X10 Pro Max होने वाला है जो 200MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होने वाला है। इस फोन में कुल 600MP कैमरा वाला सेटअप सभी कैमरा को मिलाकर मिलेगा। इसके अलावा Honor WIN 2 को कंपनी एक गेमिंग फर्स्ट डिजाइन में लॉन्च करेगी और इसमें बिल्ट इन कूलिंग फैंस भी मिलने वाला है। आइए अब इन फोन्स के बारे में जानते हैं और यह भी जानते हैं कि इस हफ्ते यानि 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच इंडिया के बाजार में कौन से फोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है।
आइए जानते हैं कि 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच कौन से फोन्स को चीन और इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस लिस्ट में अभी के लिए Honor WIN 2 Series के अलावा Oppo Find X10 Series के फोन्स ही हैं। Honor WIN 2 को 21 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाने वाला है, इसके अलावा Oppo Find X10 Series को इंडिया के बाजार में 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
Honor WIN 2 का लॉन्च चीन के बाजार में 21 अक्टूबर को होने वाला है। WIN 2 Series के अलावा कंपनी Honor WIN Tablet को भी लॉन्च करने वाली है और इसके साथ ही WIN Buds भी लॉन्च होंगे। चीन में इन सभी प्रोडक्टस के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Honor WIN 2 को अगर देखा जाए तो इस फोन में स्नैपड्रैगन Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है। फोनए में एक Dual-Fan Active Cooling System भी मिलने वाला है। इस फोन में एक 2K, 185Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले मिलने वाली है। फोन को कंपनी एक 10100mAh की बैटरी के साथ लाने वाली है। फोनए में एक 200MP का मेन कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 100W की फास्ट चार्जिंग के अलावा वायरलेस चार्जिंग और IP68/IP69 और IP69K रेटिंग मिलने वाली है। फोन को कंपनी कई रैम और स्टॉरिज ऑप्शन में लेकर आएगी और इसकी शुरुआती कीमत 5499 चीनी युआन यानि लगभग लगभग 78000 रुपये के आसपास हो सकती है।
दूसरी ओर, Honor WIN Tablet में एक कूलिंग सिस्टम के अलावा 8.4-इंच की 240Hz OLED डिस्प्ले के अलावा स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने वाला है। अभी के लिए इस टैबलेट की ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
Oppo Find X10 Series का इंडिया लॉन्च पहले ही कंफर्म हो चुका है। इस फोन को 22 अक्टूबर को 4:45PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन सीरीज को कंपनी Find X10 और Find X10 Pro Max के तौर पर लॉन्च कर सकती है। इन फोन्स के अलावा कंपनी Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 Earbuds को भी लॉन्च करेगी।
Oppo Find X10 Pro Max को देखते हैं तो यह फोनए Luna White और Titanium Grey कलर में आने वाला है, इसके अलावा Oppo Find X10 को कंपनी Glacier Blue और Mist Grey के अलावा Glow Coral कलर में लॉन्च करने वाली है। दोनों ही Oppo Phones में कंपनी फ्लैट एल्युमिनियम फ्रेम देने वाली है। फोन्स में Ip66, IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलने वाली है। ये फोन्स colorOS17 पर लॉन्च होने वाली हैं। दोनों ही मॉडल फ्लैट LTPO OLED पैनल्स के साथ लॉन्च होने वाले हैं। यह क्रमश: 6.78-इंच और 6.59-इंच की डिस्प्ले होंगी। दोनों में ही 3600 निट्स की ब्राइटनेस मिलने वाली है।
कैमरा ही इस फोन सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है। Oppo Find X10 Pro Max में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जिसमें तीनों ही कैमरा 200MP के होने वाले हैं। जबकि Oppo Find X10 में एक डुअल 200MP का कैमरा सेटअप मिलने वाला है, फोन में एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया गया है। दोनों ही फोन्स में 50MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। चीन में Oppo Find X10 को Dimensity 9600M और Pro Max में Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलता है। दोनों ही फोन्स में एक 8000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W की वायर्ड और 50W की वायरलेस चार्जिंग से लैस है।
अगर रीटेल बॉक्स को देखा जाए तो Oppo Find X10 सीरीज को कंपनी 1,79,999 रुपये से 2,39,999 रुपये के प्राइस के बीच लॉन्च कर सकती है। जबकि Find X10 का प्राइस 95,000 रुपये से 1,45,000 रुपये के बीच हो सकता है। अभी के लिए यह कीमत केवल लीक इंडिया प्राइस है। आधिकारिक कीमत लॉन्च के समय ही सामने आने वाली है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F70 vs OnePlus N6x vs Tecno Spark 50S: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना