दुर्गा पूजा पर प्रोफेशनल जैसी एडिट करनी है फोटो? चुटकियों में होगा काम, बस यूज़ करें ये 7 बेहतरीन AI Prompts

By

आप जब भी किसी दुर्गा पूजा के पंडाल में गए होंगे, आपने ज़रूर वहां विभिन्न प्रकार की लाइटिंग्स को देखा होगा जो पूरे पंडाल को जगमगा देती हैं। लाइट्स और भीड़ के वजह से पंडाल में फोटोज़ खिचवाने पर अक्सर हमारे फोटोज़ बहुत ब्लर और डार्क दिखाई पड़ते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की कुछ AI इमेज एडिटर टूल्स जैसे, Google Gemini, ChatGPT के साथ आपके स्मार्टफोन के कुछ बिल्ट-इन कैमरा टूल्स के ज़रिये आप इनमें से कई समस्याओं को सिम्पल टेक्स्ट कमांड के ज़रिए ठीक कर सकते हैं। ये सभी टूल्स एंड्राइड और iOS दोनों पर ही उपलब्ध हैं।

बस आपको एक फोटो अपलोड करना है, उसके बाद उस फोटो के लिए कोई प्रांप्ट लिखना है, और कुछ सेकेंड्स का इंतज़ार करना है। इसके बाद आपको अपने फोटो का एडिट किया हुआ वर्ज़न मिल जाएगा। हालांकि रिज़ल्ट की क्वालिटी काफ़ी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि आपने कमांड कैसे लिखा है। आज हम आपके लिए 7 ऐसे कमांड लेकर आए हैं जो त्योहारों की फ़ोटो के लिए बहुत अच्छे हैं, और साथ ही तीन ऐसे कमांड भी हैं जिनका इस्तेमाल करने से आपको बचना चाहिए।

दुर्गा पूजा पर इस्तेमाल करने के लिए 7 AI कमांड्स

  1. “Brighten this photo taken inside a pandal at night. Reduce noise and keep the warm yellow lighting natural.”

यह कमांड कम रोशनी में ली गई तस्वीरों के लिए मददगार है, क्योंकि कम रौशनी में अक्सर चेहरे और मूर्तियों की बारीकियां ठीक से दिखाई नहीं देतीं।

  1. “Correct the colour cast from LED lights so skin tones look natural, without changing the colours of the decorations.”

पंडालों में सफेद, पीले और रंग-बिरंगे LED लगे होते हैं, जिनकी वजह से चेहरों पर हरा या बैंगनी रंग (टिंट) आ सकता है। ये कमांड उस टिंट को ख़त्म करने में मददगार है।

  1. “Remove the people walking behind me and fill the space naturally with the pandal background.”

इस प्रांप्ट के ज़रिये आप फोटो में आने वाली अनचाही भीड़ को हटाकर, एक नेचुरल पंडाल बैकग्राउंड दे सकते हैं।

  1. “Make the red and white of this saree look richer, while keeping the fabric texture and border details sharp.”

इस कमांड में खास रंगों और कपड़े का जिक्र करने से तस्वीर बनावटी नहीं लगती।

  1. “Crop this photo to 4:5 for an Instagram post, keeping my face and the idol in the frame.”

आस्पेक्ट रेशियो बताने से फोटो अजीब तरह से कटने से बच जाती है। स्टोरीज़ और रील्स के लिए हमेशा 9:16 रेशियो का इस्तेमाल करें।

  1. “Add a subtle warm glow and gentle bokeh from the lights in the background, without blurring my face.”

‘हल्का’ (subtle) शब्द का इस्तेमाल करने से बहुत भारी फिल्टर लगाने से बचा जा सकता है, जो फोटो को साफ तौर पर एडिटेड दिखा सकते हैं।

  1. “Sharpen this slightly blurry group photo and improve facial details, keeping everyone’s features unchanged.”

“फीचर्स को न बदलने” (keeping features unchanged) का प्रांप्ट देने से AI चेहरों को बदल देने का जोखिम कम कर देता है।

ये 3 AI कमांड्स देने से बचें

चेहरे या पहचान बदलना

“make me look like a different person” जैसी कमांड से चेहरे बिगड़ सकते हैं। खासकर तब जब फोटो में दूसरे लोग भी मौजूद हों। बिना अनुमति के किसी के रूप-रंग में बदलाव करना और उसे ऑनलाइन शेयर करना, उसके गलत इस्तेमाल का कारण भी बन सकता है।

मूर्ति या धार्मिक तत्वों में बदलाव करना

कुछ ऐसे प्रॉम्प्ट्स जिनके वजह से भगवान् की मूर्ती में नए डिटेल्स आ सकते हैं, उन प्रॉम्प्ट्स को उचित नहीं माना जाता। क्योंकि इन प्रॉम्प्ट्स के कारण लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच सकती है। AI टूल धार्मिक जानकारी से जुड़ी ऐसी गलत चीज़ें भी बना सकते हैं, जो पंडाल को गलत तरीके से पेश कर सकती हैं।

फेक सीन्स को बनाना

“place me in front of a famous Kolkata pandal I did not visit” या “add a huge crowd behind me” जैसे कमांड्स इमेज को मिसलीडिंग बना सकते हैं। उलटी-सीधी लाइटिंग के चलते ऐसे फेक विज़ुअल्स को सोशल मीडिया पर बहुत आसानी से पहचाना जा सकता है।

एडिटिंग से पहले इन ज़रूरी बातों का रखे ध्यान

  • किसी भी AI एडिट से पहले ओरिजिनल फोटो को सेव कर लें, क्योंकि कुछ ऐप्स पुरानी फाइल को हटाकर उसकी जगह नई फाइल सेव कर देते हैं।
  • एक ही कमांड में कई प्रॉम्प्ट्स देने के बजाय, एक बार में एक ही बदलाव करें।
  • AI ऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स चेक कर लें, क्योंकि आपके द्वारा अपलोड की गई तस्वीरें कंपनी के सर्वर पर स्टोर हो सकती हैं।
  • ग्रुप फोटो को एडिट और शेयर करने से पहले अपने दोस्तों और परिवार वालों की सहमति जरूर लें।
  • भारत में उपलब्ध ऐप्स का ही इस्तेमाल करें; उदाहरण के लिए, ‘कैपकट’ (CapCut) जैसे ऐप्स भारत में बैन हैं।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में AC बंद करने से पहले ज़रूर कर लें ये 5 काम, वरना अगली गर्मियों में पड़ सकता है पछताना


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By