Digit.in

ये फ़ोन्स आते हैं डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ

Highlights

डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा सेटअप एक ऐसा फीचर है जो साल 2018 में काफी ट्रेंड में रहेगा.

ये फ़ोन्स आते हैं डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ

भारतीय स्मार्टफ़ोन बाज़ार में साल 2017 के आखिर तक जो एक फीचर काफी ट्रेंड में रहा है वो है फ़ोन्स में आने वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप, लेकिन साल 2018 में उम्मीद है कि ज्यादातर फोंस में डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद होगा. हालाँकि ऐसा नहीं है कि फ़िलहाल बाज़ार में डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा सेटअप से लैस स्मार्टफोंस मौजूद नहीं हैं, लेकिन इस फीचर से लैस स्मार्टफ़ोन्स की संख्या काफी कम है. डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा सेटअप एक ऐसा फीचर है जो साल 2018 में काफी ट्रेंड में रहेगा. यहाँ हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्टफोंस के बारे में बता रहे हैं जो भारतीय बाज़ार में उपलब्ध भी हैं और जिनमें आपको डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा सेटअप भी मिल रहा है.

1. Honor 9 Lite: हमारी इस लिस्ट में यह फ़ोन सबसे पहले इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि यह बाज़ार में एक नई एंट्री है. इस फ़ोन में यूजर को 13MP+2MP डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है. इसके साथ ही इस फ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है. बाज़ार में इस फ़ोन के दो वेरियंट उपलब्ध हैं-3GB रैम वेरियंट को Rs. 10,999 में और 4GB रैम वेरियंट को Rs. 14,999 में ख़रीदा जा सकता है.

2. Samsung Galaxy A8+: यह फ़ोन भी भारतीय बाज़ार में एक नई एंट्री है. इसमें यूजर को 6GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिलती है. यह फ़ोन अमेज़न इंडिया पर Rs. 32,990 की कीमत में उपलब्ध है. इस फ़ोन में यूजर को 16+8MP डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है.यह फुल व्यू डिस्प्ले फीचर के साथ आता है. हालाँकि फ़ोन में 16MP का सिंगल शूटर ही मौजूद है.

3. Honor 9i: हमारी इस लिस्ट में शामिल इस फ़ोन को भी भारतीय बाज़ार में अभी आये कुछ ज्यादा समय नहीं हुआ है. इस फ़ोन में भी यूजर को डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है. कंपनी ने Honor 9i में 13MP+2MP डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. इस फ़ोन के 4GB वेरियंट को फ्लिपकार्ट से Rs. 17,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है.

4. Oppo F3 Plus: इस फ़ोन को भारतीय बाज़ार में आये अब थोड़ा समय बीत चूका है. कंपनी ने अपने इस फ़ोन में 16MP + 8MP डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया है. साथ ही इस फ़ोन में 4000mAh की एक बड़ी बैटरी भी शामिल है. हालाँकि इसमें 16MP का रियर कैमरा ही मिलता है.

5. Asus Zenfone 4 Selfie Pro: हमारी इस लिस्ट में जो आखिरी फ़ोन शामिल है इसमें यूजर को 24MP + 5MP डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है. साथ ही यह स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 3000mAh की बैटरी भी मिलती है.

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

View full profile

Recommended Articles