Oppo Reno 16 vs Vivo X200T vs iQOO 15R: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Oppo Reno 16 vs Vivo X200T vs iQOO 15R: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

अगर आप एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हाल ही में लॉन्च हुआ Oppo Reno 16 आपके लिए एक मजबूत विकल्प हो सकता है। यह स्मार्टफोन ऐसे समय में आया है जब Vivo X200T और iQOO 15R जैसे दमदार स्मार्टफोन पहले से ही ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। तीनों डिवाइस फ्लैगशिप लेवल का हार्डवेयर, बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले के साथ आते हैं और एक-दूसरे को कड़ा मुकाबला देते हैं। अगर आप इनमें से एक फोन लेने की सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कौन सा लें, तो यह तुलना आपके काफी काम आएगी। आइए जानते हैं कि इन स्मार्टफोन्स में कौन किस मामले में आगे निकलता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo Reno 16 vs Vivo X200T vs iQOO 15R

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Oppo Reno 16 में 6.32-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2640 x 1216 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी कॉम्पैक्ट स्क्रीन की वजह से फोन एक हाथ से इस्तेमाल करने में ज्यादा आरामदायक महसूस होता है।

Vivo X200T में AMOLED पैनल दिया गया है और इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक पहुंचती है, जो इस तुलना में सबसे अधिक है। वहीं डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में यह फोन भी प्रीमियम अनुभव देने का दावा करता है।

Oppo reno16

iQOO 15R में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा फोन में 4,320Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया गया है, जो आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Oppo Reno 16 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB या 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह कॉन्फिगरेशन रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए पर्याप्त है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह एंड्राइड 16 पर चलता है और इसमें 5 बड़े OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

Vivo X200T, MediaTek के फ्लैगशिप Dimensity 9400+ चिपसेट से लैस है। यह 3nm प्रोसेस पर आधारित प्रोसेसर है और हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। Vivo X200T एंड्राइड 16 के साथ आता है और 5 साल के OS और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए सक्षम है।

Vivo X200T

iQOO 15R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। गेमिंग और लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक मजबूत विकल्प माना जा सकता है। iQOO 15R भी एंड्राइड 16 से लैस है, लेकिन इसमें 4 एंड्राइड अपडेट के साथ 6 साल के सिक्योरिट पैच मिलेंगे।

कैमरा में किसका दबदबा?

फोटोग्राफी के मामले में Oppo Reno 16 काफी दमदार कैमरा सेटअप लेकर आया है। इसके रियर में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo X200T भी ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम के साथ आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, Zeiss-ब्रांडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है, जिससे यह कैमरा डिपार्टमेंट में काफी मजबूत दिखाई देता है।

iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।

iQOO 15R

बैटरी और चार्जिंग

Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह फोन सामान्य उपयोग में पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

Vivo X200T में 6,200mAh बैटरी मिलती है। फोन 90W वायर्ड चार्जिंग के साथ 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी प्रदान करता है। iQOO 15R इस तुलना में सबसे बड़ी 7,600mAh बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह बैटरी क्षमता के मामले में सबसे आगे नजर आता है।

भारत में कीमत

Oppo Reno 16 की शुरुआती कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 61,999 रुपये रखी गई है। Vivo X200T भारत में 59,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत है। iQOO 15R को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है।

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo V70: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile