Oppo ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कैमरा के मामले में वह किसी से भी पीछे नहीं है। कंपनी ने आज चीन के बाजार में अपनी Oppo Reno 16 Series को लॉन्च कर दिया है। इस फोन लाइनअप में Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro शामिल हैं। दोनों Oppo Phones में 200MP का दमदार कैमरा मिलता है। इसके अलावा दोनों में ही लेटेस्ट MediaTek प्रोसेसर भी मौजूद है। हालांकि, दोनों फोन में कुछ अंतर वही है। आज हम इसी अंतर को जानने का प्रयास करने वाले हैं। दोनों ही फोन्स में डिस्प्ले के साथ साथ बैटरी और प्रोसेसर का छोटा अंतर है। इसी अंतर से आपको यह भी पता चलने वाला है कि आखिर आपके लिए दोनों Oppo Latest Phones में से कौन सा सबसे बेस्ट होने वाला है। हमने देखा है कि Reno 15 series पिछले साल November में चीन के बाजार में लॉन्च हुई थी, इसके बाद जनवरी में इसे इंडिया के बाजार में पेश किया गया था। अब देखना है कि आखिर Oppo Reno 16 Series को इंडिया के बाजार में कब तक पेश किया जाता है।
Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जबकि जबकि अगर स्टैन्डर्ड मॉडल को देखा जाए यानि Oppo Reno 16 को देखा जाए तो इस फोन में 6.32 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है। दोनों फोन्स में 120Hz refresh rate, 240Hz touch sampling rate और 1,800 nits तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। हालांकि, अगर आप एक हाथ से फोन को इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं तो आपके लिए स्टैन्डर्ड मॉडल यानि Oppo Reno 16 ज्यादा बेस्ट हो सकता है, क्योंकि यह Pro Model के मुकाबले कुछ कम्पैक्ट है।
Reno 16 Pro में MediaTek का Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलता है, जबकि कंपनी ने स्टैन्डर्ड मॉडल में Dimensity 8550 Super प्रोसेसर को जगह दी है। दोनों Oppo Phones में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 3.1 स्टॉरिज मिलती है। दोनों Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ आते हैं।
यहां सबसे दिलचस्प बात यह है कि कैमरा सेटअप दोनों ही फोन्स में हूबहू एक जैसा है। बैक पर दोनों ही फोन्स में तीन कैमरा मिलते हैं, जिसमें 200MP का OIS-enabled primary camera, 50MP का ultrawide और 50MP का periscope telephoto camera शामिल है, यह 3.5x optical zoom के सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा सेल्फ़ी के लिए दोनों ही फोन्स में फ्रन्ट पर 50MP का फ्रन्ट कैमरा दिया है, जो 4K/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।
बैटरी आदि को भी देखा जाए तो Reno 16 Pro में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है जबकि स्टैन्डर्ड मॉडल में एक 6,700mAh की बैटरी मिलती है। दोनों 80W wired fast charging support करते हैं, लेकिन 50W wireless charging सिर्फ Pro model में मिलती है। इसके अलावा दोनों फोन में ग्राहकों को इन-डिस्प्ले सेन्सर, फेस अनलॉक के अलावा IP69K dust और water resistance rating मिलती है।
Oppo Reno 16 की शुरुआती कीमत CNY 3,499 यानी करीब 49,000 रुपये है, यह प्राइस फोन के 12GB RAM और 256GB स्टॉरिज मॉडल का है। वहीं Reno 16 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,499 यानी करीब 63,000 रुपये के आसपास है। दोनों फोन को चीन में 29 May से Oppo के online store पर सेल के लिए लाया जाने वाला है। अभी के लिए Oppo Reno 16 Series की इंडिया लॉन्च डेट के अलावा इंडिया प्राइस को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, हो सकता है कि आने वाले समय में इसे लेकर अन्य डिटेल्स सामने आए हैं। अभी के लिए आप जान चुके हैं कि दोनों ही फोन्स के बीच आखिर स्पेक्स को देखते हुए क्या अंतर है। इसके अलावा आपके लिए इंडिया लॉन्च से पहले ही कौन सा फोन सही रहने वाला है इसकी डिटेल्स भी मौजूद हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: जल्द लॉन्च होने वाला है Motorola Edge 70 Pro+..कैमरा का होगा बादशाह