Oppo K14 Plus vs Vivo T5x: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Oppo K14 Plus vs Vivo T5x: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Oppo ने भारत में अपनी K14 सीरीज का नया और सबसे हाई-एंड मॉडल Oppo K14 Plus लॉन्च कर दिया है। इसकी सीधी टक्कर इसी प्राइस सेगमेंट में मौजूद Vivo T5x 5G से हो सकती है, जो इसी साल मार्च में भारत में आया था। नए Oppo K14 Plus में 144Hz तक रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी दी गई है। अब देखना यह है कि एक ही प्राइस रेंज में Vivo T5x 5G इसके मुकाबले कैसा है। तो आइए दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना करते हैं और देखते हैं कौन किस पर भारी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo K14 Plus vs Vivo T5x

डिजाइन और डिस्प्ले

Oppo K14 Plus में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 2,772×1,272 पिक्सल है। स्क्रीन में एडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो 144Hz तक जा सकता है। फोन में एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है और इसका डिजाइन IP69K रेटेड है। यह Solar Orange और Star White कलर में आता है।

दूसरी ओर, Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का FHD+ LCD पैनल दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,080×2,344 पिक्सल है। यह 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। Vivo T5x 5G को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है और कंपनी के मुताबिक यह मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस स्टैंडर्ड्स को भी पूरा करता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Oppo K14 Plus में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.5GHz तक की अधिकतम क्लॉक स्पीड पर चलता है और इसमें Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।

Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo K14 Plus में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है, जो पोर्ट्रेट मोड में डेप्थ मैपिंग के लिए इस्तेमाल होता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo T5x 5G में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें Sony IMX852 सेंसर वाला 50MP का मेन कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।

Vivo T5x 5G Fusion Red colour variant first sale in india on flipkart

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Oppo K14 Plus में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है, जिससे कंपैटिबल डिवाइस और एक्सेसरीज को चार्ज किया जा सकता है।

Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है और यह 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 14.5 घंटे तक नेविगेशन दे सकता है।

भारत में कीमत

Oppo K14 Plus भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। फोन की बिक्री 8 अक्टूबर 2026 से Flipkart और Oppo के ई-स्टोर पर शुरू होगी। लॉन्च के दिन सभी प्रमुख बैंकों के कार्ड से 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 6 महीने का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मिलेगा।

वहीं, Vivo T5x 5G की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल के लिए 30,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 33,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25, S25 Ultra और Z Fold 8 होंगे 10 हज़ार तक महंगे! इस तारीख से पहले खरीदने में फायदा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile