Oppo K14 Lite vs Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e: डिज़ाइन, स्पेक्स और कीमत की तुलना

Oppo K14 Lite vs Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e: डिज़ाइन, स्पेक्स और कीमत की तुलना

Oppo K14 Lite आज भारत में लॉन्च हो गया है। Oppo K सीरीज का यह नया स्मार्टफोन 2 कलर ऑप्शंस में आता है और इसमें 6.75 इंच की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। दावा है कि यह एक चार्ज में 55.55 घंटों तक का कॉलिंग टाइम दे सकते है। यह एक बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है जिसका मुकाबला Moto G37 और Samsung Galaxy M17e जैसे फोन्स से है। इन तीनों में डिज़ाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर और अन्य मामलों में कई अंतर देखने को मिलते हैं। एक ध्यान देने वाली बात यह है कि नए ओप्पो फोन में 4G कनेक्टिविटी मिलती है जबकि बाकी दोनों 5G फोन हैं। अगर आप 20,000 रुपये के अंदर नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके काम की हो सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo K14 Lite vs Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e

डिजाइन और डिस्प्ले

Oppo K14 Lite में 6.75 इंच का HD+ (720 x 1570 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन को IP64 रेटिंग मिली है।

Moto G37 में 6.6 इंच का HD+ (720 x 1604 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 264ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है। फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच का HD+ (720 x 1600 पिक्सल) PLS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 16 मिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। इसे IP54 रेटिंग मिली है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Oppo K14 Lite में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 13,700 वर्ग मिलीमीटर तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया दिया गया है।

Moto G37 5G में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। RAM Boost के जरिए RAM को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि microSD कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। फोन Android 16 पर चलता है।

Samsung Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है और कंपनी 6 OS अपग्रेड व 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Oppo K14 Lite में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑटोफोकस के साथ दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरे में Portrait, Night और Time-Lapse मोड के साथ AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन Google Gemini और Google के AI असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है।

Moto G37 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर और PDAF के साथ दिया गया है। इसके साथ 2-in-1 लाइट सेंसर मिलता है, जो एम्बिएंट लाइट सेंसर और फ्लिकर डिटेक्टर का काम करता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy M17e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ मिलता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। यह फोन 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

Oppo K14 Lite में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 15W चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है।

Moto G37 5G में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy M17e 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

भारत में कीमत

  • Oppo K14 Lite की भारत में कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 16,999 रुपये है।
  • Moto G37 5G की भारत में प्रभावी लॉन्च कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए 18,999 रुपये रखी गई है।
  • Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 18 499 रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें: Poco X8 Power vs Vivo S2 vs Motorola Edge 70 Fusion: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile