Oppo Find N5: दीवाना बना देंगे दुनिया के सबसे पतले मुड़ने वाले फोन के टॉप 5 फीचर, आप भी हो जाएंगे मुरीद, अभी चेक करें
यहाँ हम आपको Oppo Find N5 स्मार्टफोन के टॉप 5 फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं।
इस फोन का सबसे बड़ा यूनीक फीचर यह है कि Oppo का यह फोन दुनिया का सबसे पतला मुड़ने वाला फोन है।
Oppo के इस मुड़ने वाले फोन ने बाजार में मानों लॉन्च के साथ ही तहलका मचा दिया है।
Oppo ने बाजार में अपने Foldable Phone Find N5 को उतार दिया है। Oppo के is फोन का सबसे खास फीचर यही कहा जा सकता है कि यह दुनिया का सबसे पतला मुड़ने वाला यानि Foldable Phone है। यह फोन कंपनी का चौथा मुड़ने वाला फोन है। इसके अलावा इस फोन में काफी कुछ ऐसा जो आपको किसी भी Foldable Phone में पहले दफा ही देखने को मिल रहा है। मैं आपको इसके सबसे खास फीचर यानि दुनिया के सबसे पतले मुड़ने वाले फोन के बारे में बात चुका हूँ। इसके अलावा यह 7 Core स्नैपड्रैगन 8 Elite के साथ आने वाला भी दुनिया का सबसे पहला फोन है। इतना ही नहीं, किसी भी Foldable Phone के मुकाबले यह ऐसा पहला मुड़ने वाला फोन है जो सबसे बड़ी बैटरी से लैस है। आइए इस फोन के प्राइस से लेकर इसके टॉप 5 फीचर्स पर नजर डालते हैं, जो इस फोन को दुनिया का सबसे बेहतरीन Foldable Phone होने का खिताब दिला सकते हैं।
Oppo Find N5 का प्राइस और उपलब्धता क्या है?
अगर Oppo के इस फोन की बात की जाए तो यह 16GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल में 1,61,770 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया गया है, इस फोन में आपको Misty White कलर के अलावा Cosmic Black और China के लिए खासतौर पर लाए गए Dusk Purple कलर में भी खरीदा जा सकता है। इस फोन को चीन में 28 फरवरी को सेल के लिए लाया जाने वाला है, इसके अलावा इसके लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया भी पहले ही शुरू हो चुकी है।
अभी के लिए इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि Oppo के इस मुड़ने वाले फोन को इंडिया के बाजार में कब तक लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि इंडिया के बाजार में इस फोन को लॉन्च न ही किया जाए। हालांकि, इसके उलट OnePlus Open 2 को इस साल इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है, शायद इसी कारण Oppo के इस फोन को इंडिया में लॉन्च न किया जाए?
Oppo Find N5 के टॉप 5 फीचर
अभी इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि फोन को इंडिया के बाजार में लाया जाने वाला है या नहीं, लेकिन जब भी इसकी जानकारी आएगी, उससे पहले ही आपको Oppo के इस फोन के टॉप 5 फीचर आदि के बारे में बता देते हैं। आइए जानते है कि Oppo के इस मुड़ने वाले फोन के टॉप 5 फीचर कौन से हैं।
सबसे पतला Foldable Phone
Oppo Find N5 स्मार्टफोन 8.93mm बंद होने के बाद साइज़ का हो जाता है, इसके अलावा जब आप इसे ओपन करते हैं तो यह मात्र 4.21mm का ही रह जाता है। इसका मतलब है कि यह Oppo Find N3 से भी ज्यादा पतला है, जो 5.8mm और 11.7mm साइज़ में लॉन्च किया गया था।
Titanium Flexion Hinge
Oppo Find N5 स्मार्टफोन में एक नए अड्वान्स टाइटैनीअम फ्लेक्सिकॉन हिन्ज दिया गया है, जो इसी की पीढ़ी के पुराने हिन्ज से कहीं ज्यादा छोटा और कहीं ज्यादा रिजिड है। इतना ही नहीं, इस हिन्ज को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह इन्टर्नल स्क्रीन के क्रीस को भी कम कर देता है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस हिन्ज को ऐरोस्पेस ग्रेड 5 टाइटैनीअम अलॉइ 3D Printing तकनीकी से जोड़ा गया है।
नया स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर
Oppo के इस मुड़ने वाले फोन में आपको दुनिया का पहला 7 Core स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर भी मिल रहा हा। इस प्रोसेसर की यही खासियत है। इसी कारण फोन अन्य फोन्स के मुकाबले काफी अलग हो जाता है।
सबसे बड़ी बैटरी वाला Foldable Phone
Oppo के इस फोन में आपको एक 5600mAh की बैटरी मिलती है, जो किसी भी Foldable Phone में अभी तक की सबसे बड़ी बैटरी है। इस बैटरी के साथ आपको 80W की SuperVOOC Wired Fast Charging क्षमता और 50W की AIRVOOC Wireless Fast Charging क्षमता मिलती है।
दमदार कैमरा सेटअप
Oppo Find N5 स्मार्टफोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, फोन में एक 50MP का SonyLYT-700 में सेन्सर मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस मिलता है। हालांकि, इसके अलावा फोन में एक 50MP का Periscope Lens भी दिया जा रहा है। फोन में एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है, जो इन्टर्नल और एक्सटर्नल डिस्प्ले पर मिलता है।