भूल जाओगे बढ़िया से बढ़िया फोन, सामने आई Samsung के आगामी फोन को लेकर बड़ी डिटेल्स, इससे बेहतर क्या होगा?
Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन को लेकर एक नया लीक बाजार में आ चुका है।
इस लीक में फोन के स्पेक्स और डिजाइन से पर्दा उठा है।
असल में, ऐसा माना जा रहा है कि फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite और 4000mAh की बैटरी हो सकती है।

सैमसंग का आगामी Galaxy S25 Edge एक वीडियो में सामने आया है, हालांकि, बाद में इस वीडियो को YouTube से हटा दिया गया है), जिससे हमें इसके डिज़ाइन और इस फोन के स्पेक्स सामने आए हैं। यह डिवाइस, जिसे Galaxy S25 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट के लास्ट में टीज़ किया गया था, हालांकि, कंपनी ने इस फोक को दिखा जरूर दिया था लेकिन इसके बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं आई थी। हालांकि, एक मैक्सिकन यूट्यूबर ने हाल ही में फोन को हाथ में लिया और इसके बारे में कुछ डिटेल्स शेयर कर दिए थे, हालांकि, इस लीक में जो कुछ भी सामने आया है, उसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है।
Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर सामने आया सबसे बड़ा लीक
सैमसंग ने हाल ही में कैलिफ़ोर्निया के सैन जोस में अपने ऐन्यूअल Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी Galaxy S25 Series के नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, इस सीरीज में तीन नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया था। भारत में, इसकी कीमत ₹80,999 से शुरू होती है, जो स्टैन्डर्ड Galaxy S25 का आधिकारिक प्राइस है। Galaxy S25+ की कीमत ₹99,999 है, जबकि टॉप मॉडल को कंपाई ने Galaxy S25 Ultra के तौर पर ₹1,29,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। सभी फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर लॉन्च किए गए थे।
क्या कहता है लीक वीडियो?
लीक वीडियो में Galaxy S25 Edge को एक आकर्षक डिजाइन में दिखाया गया है, इस फोन में आपको इस वीडियो के अनुसार एक फ्लैट फ्रेम और राउन्ड कॉर्नर मिलने वाले हैं, इसके अलावा फोन में एक सिल्वर फिनिश दिखाई देगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि फ्रेम टाइटेनियम से या एल्युमीनियम से बना है, फोन का निर्माण प्रीमियम प्रतीत लग रहा है।
फोन के राइट साइड में आपको दो बटन हैं — एक वॉल्यूम कंट्रोल के लिए और दूसरा पावर बटन या वॉयस असिस्टेंट के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है। रियर कैमरा सिस्टम भी एक यूनीक डिजाइन में आपको नजर आने वाला है। इस फोन में आपको एक ड्यूल 12-मेगापिक्सल सेंसर और एक एलईडी फ्लैश मिल सकती है। एक 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है, हालांकि ALoP ज़ूम लेंस की अफवाह का कोई उल्लेख नहीं है।
साइज़ की बात करें तो, यूट्यूबर ने इसकी मोटाई की तुलना Galaxy Z Fold 6 के अनफोल्डेड से की, जो 5.6 मिमी (अनफोल्डेड) है। S25 Edge थोड़ा मोटा नजर आता है, ऐसा हो सकता है कि इसकि थिकनेस 6 मिमी से थोड़ी कम हो, और यह मानक Galaxy S25 मॉडलों के मुकाबले कुछ पतली हो। हालांकि, इस पतले प्रोफ़ाइल के साथ एक समझौता किया गया है — फोन में 4,000mAh बैटरी है, जो Galaxy S25+ में 4,900mAh बैटरी से काफी छोटी है।
वीडियो में AIDA64 ऐप का उपयोग करके कुछ इन्टर्नल फीचर भी प्रकट किए गए थे, जो हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर की जानकारी दे देते हैं। ऐप के अनुसार, Galaxy S25 Edge को Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज होगा, साथ ही Bluetooth 5.4 का सपोर्ट भी इस फोन को दिया जाने वाला है।
अभी के लिए वीडियो हटा दिया गया है!
हालांकि वीडियो अब हटा लिया गया है, जिसके द्वारा ये डिटेल्स सामने आई थी। इस वीडियो से मिली जानकारी कहीं न कहीं डिवाइस के बारे में पहले आई अफवाहों से मेल खाते हैं। उदाहरण के लिए, इस फोन में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होने की उम्मीद है, हालांकि AIDA64 ऐप ने केवल 12-मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाले कैमरा ही दिखा रहा है। फोन को लेकर अभी यह सभी जानकारी लीक और अफवाहों से ही सामने आई है, इसका मतलब है कि असल और सटीक जानकारी के लिए आपको सैमसंग के इस फोन के लॉन्च का इंतज़ार करना चाहिए।
