Oppo ने भारत में लॉन्च किया एकदम चकाचक स्मार्टफोन, इन 5 फीचर्स के दम पर बनेगा किंग?
Oppo ने बहुत से लीक और अफवाहों के बाद भारत में अपने Oppo F27 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन के साथ अपने Flagship Cosmos Ring Design को लेकर आया है, इसमें आकर्षक लुक के लिए Halo Light (LED Lighting) मिलती है। इसके अलावा इस फोन में AI Features इसे और खास बना देते हैं, साथ ही फोन tall AMOLED डिस्प्ले भी मिलती है। आइए अब जानते है कि Oppo के इस फोन को आखिर किस प्राइस में इंडिया में लॉन्च किया गया है।
SurveyOppo F27 5G स्मार्टफोन का इंडिया प्राइस क्या है?
इस फोन को इंडिया के बाजार में कंपनी ने दो अलग लग कलर में पेश किया है, फोन को Emerald Green और Amber Orange कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन को दो अलग अलग रैम और स्टॉरिज मॉडल में पेश किया गया है।
- OPPO F27 5G के बेस मॉडल को कंपनी की ओर से 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज में 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
- इस फोन का 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल कंपनी की ओर से 24,999 रुपये में पेश हुआ है।
- आप Oppo F27 54G को कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट के अलावा, ऑफलाइन बाजार और Flipkart से भी खरीद सकते हैं।
- Oppo का नया नवेला फोन लॉन्च होने के साथ ही सेल पर भी आ चुका है, इसे अभी से खरीदा जा सकता है।
- हालांकि, Oppo F27 की खरीद पर कई बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं, अगर आप ICICI bank, SBI Bank, Federal Bank, OneCard के अलावा,
- HDFC Bank के अलावा Bank of Baroda कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको Oppo India Online Store पर 2500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
Oppo F27 5G का डिजाइन और डिस्प्ले
Oppo F27 5G स्मार्टफोन में आर्मर बॉडी दी गई है, जो इसे एक बेहतरीन ड्यूरेबल फोन बनाती है। इस फोन में IP64 प्रमाणन भी मिलता है जो इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देता है। फोन में Cosmos Ring Design भी मिलता है, इसके द्वारा ही फोन में LED Lights को जगह मिलती है। यह लाइट नोटिफिकेशन के समय जल उठती हैं।

Oppo F27 5G स्मार्टफोन में एक tall 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह HFHD+ रेजोल्यूशन मिलता है, फोन की डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसके अलावा इस डिस्प्ले पर 2100 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन की डिस्प्ले 92.2 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो प्रदान करती है।
Oppo F27 के अन्य फीचर और स्पेक्स
इस स्मार्टफोन में कंपनी की ओर से MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में एक बड़ी 5000mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इस फोन को ColorOS 14 पर आधारित Android 14 पर पेश किया गया है। इस फोन में आपको बहुत से AI Feature भी मिलते हैं।
- फोन में AI Writer, AI Recording Summary, AI Link Boost, AI Studio, AI Eraser 2.0 और अन्य कई फेआउतरे मिलते हैं।
Oppo F27 5G का कैमरा कैसा है?
Oppo F27 5G स्मार्टफोन में आपको एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, इस फोन में एक अन्य कैमरा के तौर पर एक 2MP का पोर्ट्रेट लेंस भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है, जो सेल्फ़ी और Video Call के लिए बेहतरीन कहा जा सकता है।
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| रंग | Emerald Green, Amber Orange |
| प्राइस |
8GB रैम + 128GB स्टॉरिज: ₹22,999 8GB रैम + 256GB स्टॉरिज: ₹24,999 |
| कहाँ से खरीदें | Oppo India ऑनलाइन स्टोर, ऑफलाइन बाजार, Flipkart |
| बैंक ऑफर | ICICI Bank, SBI Bank, Federal Bank, OneCard, HDFC Bank, Bank of Baroda कार्ड्स पर ₹2,500 तक डिस्काउंट |
| डिज़ाइन और बनावट | आर्मर बॉडी, IP64 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट, Cosmos Ring Design (LED नोटिफिकेशन) |
| डिस्प्ले | 6.67-इंच AMOLED, HFHD+ रेज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100 निट्स ब्राइटनेस, 92.2% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 |
| बैटरी और चार्जिंग | 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग |
| सॉफ्टवेयर | ColorOS 14 (Android 14 पर आधारित) |
| AI फीचर्स | AI Writer, AI Recording Summary, AI Link Boost, AI Studio, AI Eraser 2.0 |
| कैमरा |
प्राइमरी कैमरा: 50MP पोर्ट्रेट लेंस: 2MP सेल्फी कैमरा: 32MP |
| ब्लूटूथ | Bluetooth 5.3 |
| MicroSD कार्ड सपोर्ट | हां |
| वर्चुअल रैम | 8GB तक |
- फोन के अन्य फीचर्स में IP64 रेटिंग मिलती है जो फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देती है।
- Oppo का यह फोन Bluetooth 5.3 सपोर्ट से भी लैस है, इसके अलावा इसमें MicroSD Card सपोर्ट भी मिलता है।
- Oppo F27 5G समर फोन में 8GB तक की वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलती है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile