Oppo A83 में आपको मिलते हैं ये 3 खास फीचर्स

Highlights

यह स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.

Oppo A83 को अभी पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया है. भारत में इसकी कीमत Rs. 13,990 है. यह स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. वैसे तो इसमें कई फीचर्स और स्पेक्स मौजूद हैं. लेकिन हम यहाँ आपको इसके 3 ऐसे फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो इसे इस सेगमेंट में मौजूद दूसरे स्मार्टफोंस से थोड़ा अलग बनाते हैं.

1. फेसिअल अनलॉक: सबसे पहले बात करते हैं इसके फेस अनलॉक फीचर की. इस कीमत में यह फीचर आपको बहुत कम ही फोंस में देखने को मिलेगा. जब हाथ गंदा होता है या गीला होता है तो फ़ोन का फिंगरप्रिंट ठीक से काम नहीं करता है लेकिन फेस अनलॉक फीचर के जरिये ऐसी स्थिति में यूजर इस फ़ोन को अपने फेस से ही ओपन कर पायेगा. बोलें तो ये फीचर काफी कूल भी है. इस फ़ोन को ओपन करने के लिए बस यूजर को अपना फेस इसके फ्रंट कैमरे के सामने रखना होगा और यह फ़ोन अनलॉक हो जायेगा. वैसे पहले यूजर को अपना फेस इसके डेटाबेस में फीड भी करना होगा. 

2. फुल व्यू डिस्प्ले: फ़िलहाल बाज़ार में फुल व्यू डिस्प्ले या 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले काफी ट्रेंड में है. इस फ़ोन में यूजर को 5.7-इंच की फुल स्क्रीन डिस्प्ले मिलती है. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1440x720 पिक्सल है. 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो की वजह से यूजर को एक लम्बी डिस्प्ले मिलती है और फ़ोन का फॉर्म फैक्टर भी बेहतर होता है. इस फीचर से फ़ोन का फ्रंट लुक भी काफी कूल नज़र आता है.

3. 256GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज: वैसे तो Oppo A83 में यूजर को सिर्फ 32GB की इंटरनल स्टोरेज ही मिलती है, लेकिन इस फ़ोन में यूजर को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाये जाने का ऑप्शन भी मिलता है. ज्यादातर फोंस में फ़िलहाल 128GB तक ही स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन मौजूद है.

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

View full profile

Recommended Articles