OnePlus N6 vs Vivo T5X: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना
हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus के OnePlus N6 स्मार्टफोन ने स्मार्टफोन बाज़ार में हलचल मचा दी है. इसकी अच्छी बैटरी लाइफ, बढ़िया डिस्प्ले और अन्य स्पेक्स ने लोगों को उत्साह से भर दिया है. क्योंकि यह स्मार्टफोन अच्छे स्पेक्स के साथ आता है, यह मानना मुश्किल है की यह स्मार्टफोन 25,000 रुपये से भी कम दाम में आता है. जैसे ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च होता है, ग्राहक यह जानने की कोशिश करते हैं की इसके जैसे स्पेक्स के साथ आने वाले बाकी स्मार्टफोन्स उसकी तुलना में कैसे हैं ताकी ग्राहक एक अच्छा फैसला ले पाएं. यहां है OnePlus N6 और Vivo T5X स्मार्टफोन्स की तुलना.
SurveyOnePlus N6 vs Vivo T5X
डिस्प्ले और डिज़ाइन
बाज़ार में अभी लॉन्च हुआ OnePlus N6 स्मार्टफोन एक काफी प्रीमियम और स्लीक लुक के साथ आता है और इसमें 6.8 इंच का बढ़िया LCD डिस्प्ले भी देखने को मिलता है. इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक की है और इसमें 120Hz तक का बढ़िया रिफ्रेश रेट भी देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन स्प्लैश प्रूफ और डस्ट प्रूफ भी है.
Vivo T5X भी देखने में लगभग OnePlus N6 जैसा ही लगता है और इसे हाथ में भी आराम से पकड़ा जा सकता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 6.76 इंच के बड़े LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है और इस डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट भी आता है. इसके अलावा यह स्मार्टफोन वाटर रेसिस्टेंट और डस्ट प्रूफ है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
OnePlus N6 स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 6360 Apex चिपसेट के साथ आता है और इसमें Mali G57 GPU भी मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Android 16 को सपोर्ट करता है और इसमें 2 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 3 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स मिलती हैं. यह स्मार्टफोन OxygenOS कस्टम UI को सपोर्ट करता है.
Vivo T5X स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें Mali G615 GPU देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 को सपोर्ट करता है और इसमें 2 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 4 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स मिलती हैं. यह स्मार्टफोन Origin OS कस्टम UI पर चलता है.
कैमरा में किसका दबदबा
OnePlus N6 कैमरा के मामले में Vivo T5X के आगे थोड़ा फीका पड़ जाता है. इसमें एक सिंगल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जो 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ आता है. यह स्मार्टफोन HDR को सपोर्ट करता है और इसमें एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी आता है.
Vivo T5X एक बढ़िया डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा भी शामिल है. इसके साथ ही इसमें HDR मोड SuperMoon भी मिलता है. इसमें आने वाला सेल्फी कैमरा 32MP के प्राइमरी कैमरा के साथ आता है जो बेहतरीन सेल्फी लेता है.

बैटरी और चार्जिंग
OnePlus N6 की शान है उसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी जो यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ देती है और इसके साथ ही 45W तक की सूपर चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. सूपर चार्जिंग की मदद से यह स्मार्टफोन लगभग 50 मिनट में 50 प्रतीशत तक चार्ज हो जाता है.
Vivo T5X भी बैटरी के मामले में पीछे नहीं रहता है, इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी काफी बढ़िया बैटरी लाइफ के साथ आती है. यह बैटरी 44W तक की फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है जिसकी मदद से यह स्मार्टफोन लगभग 90 मिनट में 100 प्रतीशत तक चार्ज हो जाता है.
भारत में कीमत
- हाल में ही लॉन्च हुए OnePlus N6 की भारत में बिक्री 4 जुलाई को शुरु होगी और इसकी कीमत 22,999 रुपये के दाम से शुरु होगी.
- Vivo के दमदार स्मार्टफोन Vivo T5X के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भारत में 23,499 रुपये तक का है.
यह भी पढ़ें: OnePlus N6 vs Samsung Galaxy M47: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
