OnePlus N6 vs Samsung Galaxy M47: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

OnePlus N6 vs Samsung Galaxy M47: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

भारतीय बाजार में दो नए नवेले स्मार्टफोन्स OnePlus N6 और Samsung Galaxy M47 5G की एंट्री हो चुकी है। दोनों स्मार्टफोन लगभग एक ही शुरुआती कीमत पर आते हैं, लेकिन इनके फीचर्स और फोकस अलग-अलग हैं। जहां OnePlus N6 बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी पर जोर देता है, वहीं Samsung Galaxy M47 5G AMOLED डिस्प्ले, लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट और बेहतर कैमरा सेटअप के साथ आता है। अगर आप 25000 रुपये के अंदर एक नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये दोनों बेहतरीन विकल्प हैं। आइए OnePlus N6 और Samsung Galaxy M47 के डिज़ाइन, डिस्प्ले, स्पेक्स और कीमत आदि की तुलना करके जानते हैं कि दोनों में से कौन बेहतर साबित होता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus N6 vs Samsung Galaxy M47

डिज़ाइन और डिस्प्ले

OnePlus N6 में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई 8.8mm है और इसका वजन 224 ग्राम है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, ArmorShell Protection और IP65 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है, जिससे यह छोटे-मोटे झटकों और पानी की छींटों को झेल सकता है।

दूसरी ओर Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का Full HD+ फ्लैट Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया गया है। बेहतर रिजॉल्यूशन और AMOLED पैनल की वजह से डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में Samsung का फोन अधिक प्रीमियम अनुभव देता है।

oneplus n6 launched

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

OnePlus N6 में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर मिलता है, जिसे Dimensity 6300 का अपग्रेडेड वर्जन बताया गया है। फोन में ARM Mali-G57 MC2 GPU, 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और इसे 2 साल के Android अपडेट तथा 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। AI फीचर्स में AI Eraser, AI Unblur, AI Ultra Clarity, Google Gemini इंटीग्रेशन, डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और AI आधारित बैटरी ऑप्टिमाइजेशन शामिल हैं।

वहीं Samsung Galaxy M47 5G में Snapdragon प्रोसेसर के साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन One UI पर चलता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत 6 साल तक मिलने वाले Android OS और सिक्योरिटी अपडेट्स हैं। AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Object Eraser, Edit Suggestion और My Filter जैसे टूल्स मिलते हैं, जो फोटो एडिटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

कैमरा में किसका दबदबा?

OnePlus N6 में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा ऐप में Night, Portrait, Panorama, Time-Lapse, Slow Motion, Motion Photos और Dual-View Video जैसे कई मोड्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy M47 5G कैमरे के मामले में ज्यादा वर्सेटाइल नजर आता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो OnePlus N6 की तुलना में बेहतर रिजॉल्यूशन प्रदान करता है।

Samsung Galaxy M47 5G launched with stunning features at midrange price segment

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus N6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। यह 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर फोन तीन दिन तक चल सकता है। इसके अलावा बैटरी को 1,600 चार्ज साइकल के लिए रेट किया गया है और सात साल बाद भी इसकी क्षमता लगभग 80 प्रतिशत तक बनी रहने का दावा किया गया है।

Samsung Galaxy M47 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि इसकी बैटरी क्षमता OnePlus N6 से कम है, लेकिन Samsung इसे पूरे दिन के हैवी इस्तेमाल के लिए पर्याप्त बताता है।

कीमत और उपलब्धता

OnePlus N6 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है, जबकि 6GB RAM + 128GB मॉडल 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह फोन Fresh Mint और Midnight Black रंगों में आएगा। इसकी बिक्री 4 जुलाई से Amazon पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स के तहत 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का Prime Day डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रह जाएगी।

Samsung Galaxy M47 5G की प्रभावी शुरुआती कीमत बैंक ऑफर और कूपन सहित 22,999 रुपये रखी गई है। इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की आधिकारिक कीमत का ऐलान बाद में किया जाएगा। यह स्मार्टफोन भी 4 जुलाई से Amazon Prime Day Sale के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे Rogue Red और Blaze Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 vs Vivo T4R vs Realme 16T: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile