OnePlus 16 vs OnePlus 15: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
OnePlus 16 और OnePlus 15 के बीच तुलना।
OnePlus 16 में 9,000mAh की बैटरी, जबकि OnePlus 15 में 7,300mAh की बैटरी मिलती है।
OnePlus 16 में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी।
OnePlus 16 5G अभी चीन में लॉन्च हुआ है, यह OnePlus का एक फ्लैगशिप फोन है। 2027 में भी ब्रांड के मुख्य फ्लैगशिप फोन के तौर पर ये फ़ोन बेचा जाएगा। OnePlus 16 में क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट लगा है। वहीं OnePlus 15 भी काफी पावरफुल है, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है। हालांकि इन दोनों फोन्स के बीच काफी बड़ा अंतर है, और OnePlus 16 निश्चित रूप से ज्यादा पावरफुल डिवाइस है। आइए, इन दोनों के बीच के अंतर पर एक नज़र डालते हैं।
SurveyOnePlus 16 vs OnePlus 15
डिज़ाइन और डिस्प्ले
अगर डिजाइन और डिस्प्ले की तुलना करें, तो OnePlus 16 और OnePlus 15 दोनों में ही 6.78-इंच का LTPO एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1272 x 2772 पिक्सल है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
प्रोसेसर की बात करें तो OnePlus 16 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट मिलता है। वहीं OnePlus 15 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 इलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। साथ ही दोनों फोन में 12GB और 256GB RAM के साथ 16GB और 512GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। सॉफ्टवेयर के लिए OnePlus 16 ColorOS 17.0 पर काम करता है। वहीं OnePlus 15 OxygenOS 16.0 पर आधारित एंड्राइड 16 पर काम करता है।
कैमरे में किसका दबदबा?
कैमरे की बात करें तो OnePlus 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर 50MP का सेकेंडरी सेंसर और 50MP का टर्शरी टेलीफ़ोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus 15 में 50MP का मेन, 50 MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में OnePlus 16 आगे है। इसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 15 में 7,300mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 120W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
भारत में कीमत
भारत में कीमत की बात करें तो OnePlus 16 की शुरुआती कीमत 12GB और 256GB RAM स्टोरेज वेरिएंट के लिए करीब 1,00,000 रुपये होने की उम्मीद लगाई जा सकती है। वहीं OnePlus 15 के सबसे छोटे वैरिएंट की भारत में शुरुआती कीमत करीब 85,999 रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus Vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
