OnePlus 13 पर धमाका डिस्काउंट; खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ये 5 पॉइंट्स जो वनप्लस फोन को बनाते हैं भौकाल
OnePlus 13 को इस समय आप 5000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
हालांकि, OnePlus फोन पर यह ऑफर आपको लिमिटेड समय के लिए ही मिल रहा है।
आइए जानते है कि OnePlus 13 को आप कैसे और कहाँ सस्ते में खरीद सकते हैं।
OnePlus की ओर से Red Rush Sale का आयोजन किया जा रहा है, यह सेल 11 फरवरी से शुरू हुई थी और 16 फरवरी तक चलने वाली है। इस सेल का लाभ आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफॉर्म आदि पर कर सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में यह सेल OnePlus इंडिया वेबसाइट, OnePlus स्टोर ऐप, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स, Amazon इंडिया और कंपनी के पार्टनर्स जैसे रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स आदि पर चल रही है। आप इन सभी जगहों से OnePlus 13 को सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ अन्य फोन्स और प्रोडक्टस पर भी बेहतरीन ऑफर और डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। सेल में आप केवल OnePlus 13 ही नहीं, OnePlus 13R, OnePlus Pad 2 और OnePlus Watch 2R आदि पर भी बेहतरीन डिस्काउंट और बैंक ऑफर के अलावा अन्य ऑफर आदि का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, हम आपको केवल और केवल OnePlus 13 पर मिल रही डील के बारे में ही बताने वाले हैं।
कैसे और कहाँ सस्ता मिलेगा OnePlus 13?
OnePlus का कहना है कि Red Rush सेल के दौरान, ग्राहक OnePlus 13 की खरीदारी करने पर लगभग लगभग 5000 रुपये के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, यह ऑफर केवल कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ही दिया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपके पास ICICI Bank, OneCard, RBL Bank और HDFC Bank कार्ड्स होने जरूरी हैं।
बैंक डिस्काउंट के बाद, OnePlus 13 की कीमत 69,999 रुपये से घटकर 64,999 रुपये मात्र बचने वाली है। यह डील आपको 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रही है। हालांकि, ऐसा ही डिस्काउंट आपको OnePlus 13 के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल पर भी दिया जा रहा है, इस डिस्काउंट के बाद आप 76,999 रुपये के फोन को केवल और केवल 71,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
OnePlus 13 पर अन्य ऑफर और डिस्काउंट
इसके अलावा, आपको जानकारी देते हैं कि आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके नए OnePlus 13 को बेहतरीन ऑफर में खरीद सकते हैं। आप इस ऑफर का लाभ लेकर बैंक ऑफर के अलावा लगभग लगभग 7,000 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। आइए इस ऑफर को बारीकी से समझते हैं।
कैसे मिलेगा सबसे बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर?
अगर आपके पास OnePlus का एक पुराना फोन है तो आप इसे एक्सचेंज करके 20,810 रुपये तक के आसपास की बचत कर सकते हैं। इसका मतलब है कि एक्सचेंज के बाद OnePlus 13 की कीमत घटकर 44,189 रुपये के आसपास हो जाती है। हालांकि, आप किसी भी ब्रांड के स्मार्टफोन का एक्सचेंज कर सकते हैं, यह जरूरी नहीं कि वह OnePlus का ही हो लेकिन आपको एक बात को सुनिश्चित करना होगा कि आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में हैं।
5 पॉइंट्स में समझें OnePlus 13 क्यों अच्छा है?
- OnePlus 13 में 6.82-इंच की 120Hz QHD+ डिस्प्ले है, जो Dolby Vision सपोर्ट करती है, इसमें 1,600 निट्स लोकल ब्राइटनेस और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
- यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करने वाला दमदार फोन है, जो इस समय आपको सस्ते में मिल रहा है। यह प्रोसेसर 3nm प्रोसेस पर निर्मित है।
- OnePlus 13 में आपको LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है, जो इस फोन को फास्ट बना देती है, इसके अलावा इसमें OxygenOS 15 है, जो Android 15 पर आधारित है।
- OnePlus 13 को चार साल तक Android अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाले हैं। 0
- OnePlus 13 को 6,000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
- फोटोग्राफी के लिए, OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल LYT-808 मेन कैमरा है, साथ ही 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड सेंसर भी है। OnePlus Phone में एक 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।