OnePlus 13 के लॉन्च के बाद इतना सस्ता मिल रहा OnePlus 12, डील देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे, 3 पॉइंट्स में समझें क्यों खरीदना चाहिए
Flipkart पर इस समय OnePlus 12 को आप 14% डिस्काउंट में खरीद सकते हैं।
OnePlus 12 का असल प्राइस 64,999 रुपये है। हालांकि इस समय यह आपको सस्ते में मिल रहा है।
Flipkart पर OnePlus 12 को आप 55,700 रुपये के आसपास की कीमत में खरीद सकते हैं।
इस समय आप OnePlus 13 को खरीद सकते हैं, यह बाजार में खरीदने के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि, अगर आप इसी फोन की पीढ़ी के पुराने फोन यानि OnePlus 12 को खरीदना चाहते हैं तो इस समय यह फोन आपको बेहद सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है। आप इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं, असल में इस फोन का प्राइस 64,999 रुपये Flipkart पर था, लेकिन आपको यह इस समय 55,700 रुपये के आसपास की कीमत में मिल सकता है। इसके अलावा फोन पर आपको बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके बाद आप फोन को और सस्ते में खरीद सकते हैं।
आइए अब OnePlus 12 की पूरी डील पर नजर डालते हैं
Flipkart इस समय OnePlus 12 पर 14% का डिस्काउंट दे रहा है। इसके बाद फोन की कीमत घटकर बेहद कम बचती है। आइए अब बैंक ऑफर आदि को भी देखते हैं, जिनके साथ आपको फोन और भी सस्ते में मिल सकता है।
अगर आपके पास HDFC Bank Credit Card और आप EMI ऑप्शन का चुनाव करते हैं तो आपको Non EMI और EMI पर 1500 रुपये और 1250 रुपये का डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा अगर आप क्रेडिट कार्ड से नॉर्मल लेनदेन करते हैं तो आपको लगभग लगभग 1000 रुपये की बचत होने वाली है।
इन सभी डिस्काउंट और ऑफर को लेकर आप फोन को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। यह फोन आपको 55000 रुपये के अंदर की कीमत में मिल जाने वाला है।
3 पॉइंट्स में समझें आपको OnePlus 12 को क्यों खरीदना चाहिए?
आइए अब 3 पॉइंट्स में समझते हैं कि आखिर आपको OnePlus 12 को क्यों खरीदना चाहिए।
प्रीमियम फीचर्स और डिज़ाइन
OnePlus 12 में हाई रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले, Hasselblad द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल-कैमरा सिस्टम और अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है, जो इसे टेक लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है।
पावरफुल परफॉर्मेंस
OnePlus 12 में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो फास्ट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और शानदार परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 16GB तक की रैम और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, जो इसे एक परफॉर्मेंस पावरहाउस बनाता है।
डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स
Flipkart की एक्सक्लूसिव डील्स और सेल ऑफर्स में OnePlus 12 पर शानदार छूट के साथ-साथ बैंक कार्ड्स के जरिए कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे भी मिलते हैं, जिससे यह फोन बजट फ्रेंडली हो जाता है।