Nothing phone 3 का लॉन्च आज, इन 5 क्रेजी फीचर्स के चलते होगा सबसे हटकर

Nothing phone 3 का लॉन्च आज, इन 5 क्रेजी फीचर्स के चलते होगा सबसे हटकर

लंबे इंतजार के बाद Nothing Phone 3 आखिरकार आज भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। यह लॉन्च कंपनी के पिछले डिवाइस Nothing Phone 2 के करीब दो साल बाद हो रहा है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन हालिया लीक और टीज़र्स ने डिवाइस के बारे में लगभग सभी जानकारियां उजागर कर दी हैं। इस बार फोन के लुक्स के साथ-साथ कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स पर भी खासा ध्यान दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि Nothing Phone 3 में सबसे बड़ा बदलाव कैमरा सिस्टम में देखने को मिलेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nothing Phone 3 लॉन्च लाइव स्ट्रीम कैसे देखें?

Nothing Phone 3 का लॉन्च इवेंट आज शाम 6 बजे BST (यानि भारत में रात 10:30 बजे IST) से शुरू होगा। यह इवेंट कंपनी के हेडक्वार्टर से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। नथिंग के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आप इसे देख सकते हैं। नीचे एम्बेडेड वीडियो के जरिए इसे सीधे यहीं से स्ट्रीम किया जा सकता है।

भारत में Phone 3 की संभावित कीमत

ग्लोबल मार्केट में इस डिवाइस की कीमत $799 (लगभग ₹68,000) लीक हुई है। हालांकि भारत में इसकी कीमत थोड़ी कम होने की उम्मीद है। वेरिएंट के अनुसार यह 50,000 रुपए से 60,000 रुपए के बीच आ सकता है। यह कीमत Google Pixel 9a और iPhone 16e जैसे फोन्स को टक्कर देने के लिए काफी स्ट्रैटजिक मानी जा रही है। याद दिला दें कि Nothing Phone 2 की शुरुआती कीमत 44,999 रुपए थी।

Nothing Phone 3 के 5 दमदार फीचर्स

Phone 3 में होगा नया प्रोसेसर?

लीक्स के मुताबिक, Nothing Phone 3 में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जो पिछले वर्जन के Snapdragon 778G के मुकाबले बड़ा अपग्रेड है। यह चिपसेट फ्लैगशिप सीरीज़ का हिस्सा है और मल्टीटास्किंग, गेमिंग और पावर यूजर्स के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देगा।

वेरिएंट्स की बात करें तो यह 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज में आ सकता है।

यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही मचाया हड़कंप, बन गई नंबर 1 ट्रेंडिंग, इस ओटीटी पर देखें 2025 की सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म

कैमरा में बड़े बदलाव

नथिंग फोन 3 का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका ट्रिपल कैमरा सेटअप माना जा रहा है। फोन में पहली बार 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसके साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी हो सकता है।

इस बार सेल्फ़ी कैमरा भी 32MP से बढ़कर 50MP हो सकता है और साथ में ऑटोफोकस सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे वीडियो कॉल्स और सेल्फी का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

डिस्प्ले और बैटरी: कुछ नया, कुछ पुराना

फोन में वही 6.7-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जैसी Nothing Phone 2 में थी। हालांकि LTPO तकनीक की वजह से रिफ्रेश रेट डायनामिक रहेगा और बैटरी की खपत कम होगी।

बैटरी की बात करें तो इस बार फोन में 5,150mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो पिछले फोन की 4,700mAh बैटरी से बड़ा अपग्रेड होगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है, जो इसे अपने सेगमेंट के सबसे तेज चार्जिंग फोन में से एक बना देगा। वायरलेस चार्जिंग को लेकर फिलहाल कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

डिज़ाइन और Glyph इंटरफेस में बदलाव

Nothing की पहचान उसके ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और Glyph लाइटिंग से होती है। Phone 3 में डिज़ाइन को थोड़ा शार्प बनाया गया है और Glyph Matrix लाइटिंग को बैक पैनल के टॉप कॉर्नर में शिफ्ट किया गया है।

लीक्ड इमेज में फोन दो कलर ऑप्शन: ब्लैक और ऑफ-व्हाइट में नजर आया है। कैमरा मॉड्यूल की जगह तीन कैमरे अलग-अलग जगह पर रखे गए हैं जो पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा उभरे हुए दिखाई देते हैं, जो शायद पेरिस्कोप लेंस की वजह से है।

eSIM सपोर्ट और क्लीन Nothing OS

फोन 3 में इस बार eSIM सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जो पिछले वर्जन में नहीं था। इससे नेटवर्क शिफ्ट करना या इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान सिम इस्तेमाल करना आसान होगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, Nothing OS इस बार भी क्लीन और मिनिमल Android अनुभव देगा। एनिमेशन और स्टेबिलिटी पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: 2025 में खजाने से कम नहीं हैं WhatsApp के ये 8 नए जादुई फीचर्स, ज़्यादातर लोग नहीं जानते इनके बारे में

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo