Nothing Phone 2a VS Nothing Phone 2a: लॉन्च हुआ Nothing का नया फोन, कैसे पुराने मॉडल को दे रहा टक्कर!
Nothing Phone 2a का स्पेशल एडीशन भारत में लॉन्च हो गया है।
यह नया वेरिएंट दूसरे ऑप्शंस के समान स्पेक्स और फीचर्स के साथ आया है।
यह लिमिटेड एडीशन 2 मई से केवल एक दिन के स्पेशल प्राइस टैग के साथ सेल में जाएगा।
सोशल मीडिया पर कई सारी अफवाहों और लीक्स के बाद आखिरकार Nothing Phone 2a का स्पेशल एडीशन भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन को एक नया नेवी ब्लू कलर मिला है और यह फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह नया स्मार्टफोन भारत के लिए एक्सक्लूसिव है और इच्छुक ग्राहक इस डिवाइस को 2 मई से खरीद सकते हैं।
यह नया वेरिएंट दूसरे ऑप्शंस के समान स्पेक्स और फीचर्स के साथ आया है। ऐसे में क्या केवल रंग का अंतर दूसरे कलर ऑप्शंस को पछाड़ने में सक्षम होगा? यह तो समय ही बता सकता है लेकिन शुरुआती लॉन्च ऑफर्स के चलते यह जरूर ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट्स की लाइमलाइट छीन सकता है। तो चलिए इन अलग-अलग कलर वेरिएंट्स की तुलना करने के लिए Nothing Phone 2a Vs Nothing Phone 2a के स्पेक्स की तरफ चलते हैं और इनकी कीमत से लेकर सभी सेल डिटेल्स के बारे में भी जानेंगे।
Nothing Phone 2a Vs Nothing Phone 2a
Display
जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं, रंग के अलावा इस नए एडीशन में बाकी दो मॉडल्स के जैसे स्पेक्स और फीचर्स मिलते हैं। नथिंग का यह स्मार्टफोन 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो फुल HD+ रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सर्टिफिकेशन और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट ऑफर करती है। नथिंग फोन 2ए में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है।
Performance
परफॉर्मेंस के लिए नथिंग फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर से लैस है जिसे 12GB तक रैम के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन में रैम को 8GB तक वर्चुअली भी बढ़ाया भी जा सकता है।
Unique Selling Point
Nothing Phone 2a हैंडसेट Nothing OS 2.5.4 के साथ आता है लेकिन यह भी एंड्रॉइड 14 पर आधारित है। यह फोन एक कस्टमाइज्ड LED ग्लिफ इंटरफेस के साथ आता है जो उन लोगों के लिए एक हेड-टर्नर है जो एक यूनिक एस्थेटिक तलाश रहे हैं। कम्पनी ने इसे 3 साल के मेजर एंड्रॉइड अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।
Camera
नथिंग फोन 2ए एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप ऑफर करता है जिसमें 50MP OIS मेन सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। साथ ही आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए वनप्लस से दोगुना, यानि 32MP कैमरा मिलता है।
Battery
लेटेस्ट नथिंग स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है जिसमें केवल 45W फास्ट चार्जिंग स्पीड मिलती है।
Price, Availability
नथिंग फोन 2ए का नया एडीशन 128GB स्टोरेज वर्जन के लिए 25,999 रुपए की शुरुआती कीमत में आता है जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए रखी गई है। इसके अलावा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपए में लॉन्च हुआ है। स्पष्ट है कि ये कीमतें भी बाकी दो कलर ऑप्शंस के बिल्कुल समान हैं। हालांकि, यह लिमिटेड एडीशन 2 मई, दोपहर 12 बजे से केवल एक दिन के स्पेशल प्राइस टैग (19,999 रुपए) के साथ फ्लिपकार्ट के जरिए सेल में जाएगा।