भारत में अब नहीं मिलेंगे Nokia के स्मार्टफोन, फिर से पलट गया पूरा खेल, बदल गई ब्रांडिंग

Nokia फोन काफी लोगों को पहला फोन था. खासतौर पर 90s के बच्चों ने इस फोन को पहले फोन के रूप में इस्तेमाल किया था. कुछ समय पहले तक भारत में Nokia के एंड्रॉयड फोन आते थे. लेकिन, अब भारत में Nokia का युग एक बार फिर से खत्म हो गया. इससे पहले Nokia Windows फोन के साथ कंपनी भारत में खत्म हो गई थी.

फिर HMD ग्लोबल ने अपने स्मार्टफोन के लिए Nokia ब्रांड नाम का इस्तेमाल किया. इसकी वजह से HMD ग्लोबल Nokia के नाम से फोन को लॉन्च करती रही. लेकिन, अब कंपनी पूरी तरह से अपने ब्रांड के डिवाइस पर ही फोकस कर रही है. फिलहाल Nokia लाइनअप का हिस्सा बना रहेगा लेकिन केवल यह केवल बजट फोन तक सीमित रहेगा.

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बाजार के लिए HMD वेबसाइट को जब ट्रैक किया गया तो पाया गया कि सभी मेंशन किए गए स्मार्टफोन HMD ब्रांड के साथ ही आ रहे हैं. नोकिया के फोन को भी लिस्ट किया गया है लेकिन जब प्रोडक्ट पेज ओपन करते हैं तो यह डिस्कंटिन्यूड दिखाता है. इस तरह ही Nokia T-सीरीज टैबलेट को भी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दिखाई गई डीटेल्स के अनुसार डिस्कंटिन्यू कर दिया है.

एंड्रॉयड फोन ने भी नहीं किया कोई चमत्कार

आपको बता दें कि Windows के साथ आने वाले Nokia फोन को बंद करने के बाद लोगों ने इसको लेकर आवाज उठाई थी. लोग एंड्रॉयड पर चलने वाले Nokia फोन चाह रहे थे. इसको पूरा करने के लिए HMD ग्लोबल आगे आया. कंपनी ने नोकिया ब्रांड के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की. हालांकि, मार्केट में इसको कोई खास सफलता नहीं मिली.

नहीं मिली मन मुताबिक सफलता

भारत में भी Nokia स्मार्टफोन्स कभी भी मार्केट शेयर चार्ट में टॉप 8 से आगे नहीं बढ़ पाए. इस वजह से Nokia ब्रांड लाइसेंस के खत्म होने के बाद HMD ग्लोबल ने खुद के ब्रांड वाले रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया. कंपनी तब से HMD ब्रांड के साथ ही फोन की एक सीरीज लॉन्च कर रही है.

हालांकि, मार्केट में अभी भी HMD ग्लोबल उस तरह की सफलता नहीं मिल पा रही है जिसकी इसे उम्मीद है. लोगों तक अपनी पकड़ बनाने के लिए कंपनी को अभी लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा. फिलहाल भारतीय यूजर्स नोकिया के फीचर फोन के साथ ब्रांड के साथ जुड़े रह सकते हैं. हालांकि, अभी कंपनी लगातार संघर्ष करने वाली है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles