नोकिया के सस्ते 4G VoLTE एंड्राइड स्मार्टफ़ोन में मिलती है बड़ी बैटरी
इसमें 5-इंच की LTPS TFT डिस्प्ले भी दी गई है. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन HD है.

HMD ग्लोबल ने बाज़ार में अपना बजट एंड्राइड स्मार्टफ़ोन Nokia 2 पेश कर दिया है. यह स्मार्टफ़ोन स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट और 1GB रैम से लैस है. इसमें 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है. इसके अलावा इसमें 5-इंच की LTPS TFT डिस्प्ले भी दी गई है. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन HD है. इसमें 4100mAh की बैटरी भी दी गई है. चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर हमको Nokia 2 पहली नज़र में कैसा लगा.

बैटरी
कंपनी का दावा है कि Nokia 2 यूजर को दो दिनों की बैटरी लाइफ देगा. इसी वजह से कंपनी ने इस फ़ोन में LTPS पैनल दिया है. यह टेक्नोलॉजी आपको हाई एंड डिवाइसेस में देखने को मिलती है. इस टेक्नोलॉजी के जरिये बढ़िया डिस्प्ले रेजोल्यूशन के साथ ही बैटरी की खप्त को भी कम किया जा सकता है. इस फ़ोन में मौजूद बैकग्राउंड सॉफ्टवेयर भी बैटरी बैकअप को बड़ा देता है.

कैमरा
Nokia 2 में यूजर को 8MP का रियर कैमरा और 2MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है. क्योंकि यह एक बजट डिवाइस है तो इसे हमको इसी नज़र से देखना चाहिये. हमने इसके रियर कैमरे को इस्तेमाल करके देखा और हमको यह ठीक-ठाक लगा.

प्रदर्शन
क्योंकि Nokia 2 एक बजट डिवाइस है और इसको इस्तेमाल करने पर आपको यह पता भी चल जायेगा. यह स्लो है.
Kulveer Sharma
Kulveer Sharma
View full profile