फोल्डेबल सेगमेंट के बादशाह Galaxy Z Fold 5 को कांटे की टक्कर दे रहा नया नवेला OnePlus Open, किसमें कितना दम?

Highlights

वनप्लस का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open भारत में लॉन्च हो गया है।

यह फोन फोल्डेबल सेगमेंट के बादशाह Samsung Galaxy Z Fold 5 को सीधी टक्कर दे रहा है।

इसलिए आज हम इन दोनों फोल्डेबल फोन्स की आपस में तुलना करने वाले हैं।

वनप्लस का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open भारत में 19 अक्टूबर को 'Open for Everything' इवेंट में लॉन्च हो गया है। यह फोन फोल्डेबल सेगमेंट के बादशाह Samsung Galaxy Z Fold 5 को सीधी टक्कर दे रहा है जो इस साल जुलाई में लॉन्च हुआ था। इसलिए आज हम इन दोनों फोल्डेबल फोन्स की आपस में तुलना करने वाले हैं ताकि यह पता चल सके कि दोनों में कौन बेस्ट है। 

OnePlus Open Vs Samsung Galaxy Z Fold 5: Specs, Price Comparison

डिस्प्ले 

वनप्लस का नया फोल्डेबल फोन 7.82-इंच फ्लेक्सईक्ष फ्लूइड AMOLED मेन डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि इसकी कवर स्क्रीन 6.31-इंच का सुपर फ्लूइड AMOLED पैनल है। ये दोनों पैनल 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं।

दूसरी ओर सैमसंग के फोन में 7.6-इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X Infinity Flex डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz अडाप्टिव रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। साथ ही इसमें 6.2-इंच HD+ Dynamic AMOLED 2X कवर स्क्रीन दी गई है जो 402 ppi और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। 

परफॉरमेंस 

परफॉरमेंस के लिए वनप्लस ओपन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है जिसे Adreno GPU के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज के मामले में यह फोन 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी इसमें चार साल के एंड्रॉइड OS अपडेट और पाँच साल के सक्योरिटी पैच का भी वादा कर रही है। 

वहीं Galaxy Z Fold 5 भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ आता है जिसे 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। 

कैमरा 

कैमरा के मामले में वनप्लस ओपन में 48MP मेन कैमरा मिलता है। यह प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन (OIS), HDR और EIS के साथ आता है। इसके अलावा यह फोल्डेबल 48MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 64MP टेलीफ़ोटो लेंस भी ऑफर करता है। 

इसी बीच z Fold 5 स्मार्टफोन 10MP सेल्फी कैमरा और 4MP अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ आता है। इसके रियर पैनल पर 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP वाइड एंगल कैमरा और 10MP टेलीफ़ोटो कैमरा दिया है। 

बैटरी 

अब बात करें बैटरी की तो वनप्लस का फोल्डिंग फोन 4805mAh ड्यूल-सेल बैटरी पर चलता है जिसे 67W SuperVOOC चार्जिंग का इस्तेमाल करके फास्ट चार्ज किया जा सकता है। 

सैमसंग का फोन 4400mAh ड्यूल बैटरी के साथ आता है जिसमें 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह बैटरी लगभग 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है। इस फोन के लिए पॉवर अडाप्टर आपको अलग से खरीदना होगा। 

कीमत

वनप्लस ओपन की कीमत 1,39,999 रुपए रखी गई है जबकि सैमसंग ज़ी फोल्ड 5 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपए से शुरू होती है।  

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles