Motorola Signature 27 Vs Motorola Signature: कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, डिजाइन, प्राइस और अन्य की तुलना

Highlights

Motorola का Motorola Signature 27 ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो चुका है।

Motorola फोन की सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बैटरी, 200MP का पेरिस्कोप कैमरा है।

Motorola Signature के मुकाबले Motorola Signature 27 कितना और कैसे अलग है।

Motorola ने कुछ महीने पहले अपने Signature स्मार्टफोन के जरिए प्रीमियम बाजार में नई शुरुआत की थी। फोन को पतले डिजाइन, Snapdragon प्रोसेसर और ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप के साथ लौंछन किया गया था। अब कंपनी ने अपने Motorola Signature 27 को भी लॉन्च कर दिया है, इस फोन में पहले से कहीं ज्यादा दमदार हार्डवेयर और कैमरा के अलावा परफॉरमेंस का गजब का मिश्रण मिलता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का पेरिस्कोप कैमरा सेटअप और इसमें मौजूद 7000mAh की बैटरी है। जाहिर है कि नया Signature कहीं न कहीं पुराने से बेहतर है, लेकिन हर मामले में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। अगर डिजाइन, वजन और मजबूती को देखा जाए तो पुराना फोन ज्यादा अच्छा दिखाई पड़ता है। इसके अलावा दोनों की कीमत में बेहद ज्यादा अंतर भी है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि Signature 27 में कौन-से बदलाव वास्तव में काम के हैं और क्या पुराने Motorola Signature को खरीदना आज भी समझदारी होगी। यहाँ हम आपको दोनों Motorola Signature Phones के बीच कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी, डिजाइन, प्राइस इन इंडिया की तुलना देखने वाले हैं।

Motorola Signature 27 Vs Signature: डिजाइन की तुलना

दोनों फोन देखने में एक ही सीरीज का हिस्सा जरूर लगते हैं, लेकिन इनका डिजाइन काफी अलग है। Motorola Signature 27 में बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो बैक पैनल पर ज्यादा जगह लेता नजर आता है। फोन में एल्युमिनियम फ्रेम और प्रीमियम फिनिश मिलती है। यह Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Olive कलर ऑप्शंस में आता है।

इसके मुकाबले पुराने Motorola Signature को Pantone Carbon और Pantone Martini Olive कलर में पेश किया गया था। प्रोटेक्शन के लिए Signature 27 में Gorilla Glass Ceramic 3 दिया गया है, जबकि Signature में Gorilla Glass Victus 2 मिलता है। दोनों IP68, IP69 और MIL-STD-810H टेस्टिंग के साथ आते हैं।

Motorola Signature 27 Vs Signature: डिस्प्ले की तुलना

डिस्प्ले को देखा जाए तो Motorola ने नया रास्ता अपनाया है। Signature 27 में 6.8-इंच की Extreme AMOLED Duo डिस्प्ले है, जो Tandem OLED तकनीक इस्तेमाल करती है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजोल्यूशन और 12,000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। Tandem OLED में दो एमिसिव लेयर्स इस्तेमाल होती हैं। इससे स्क्रीन की ब्राइटनेस और एनर्जी एफिशिएंसी बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

वहीं, पुराने Signature में भी 6.8-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक जाता है। इसमें 6200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है। यानी पुराने फोन में ज्यादा रिफ्रेश रेट है, जबकि नए Signature 27 में एडवांस डिस्प्ले तकनीक और अधिक पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Motorola Signature 27 Vs Signature: परफॉर्मेंस की तुलना

Motorola Signature 27 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलता है। यह Qualcomm का नया 2nm प्रोसेस पर निर्मित फ्लैगशिप प्रोसेसर है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। फोन में ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है। इसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल और बड़ा वेपर चैंबर दिया गया है, जिससे लंबे गेमिंग सेशन के दौरान भी फोन को ठंडा रखने में मदद मिलती है।

दूसरी तरफ Motorola Signature में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर है, जो 3nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसमें भी LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। स्पेसिफिकेशन के आधार पर नए Signature 27 का प्रोसेसर ज्यादा एडवांस है। हालांकि, पुराने Signature में भी सामान्य इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए दमदार हार्डवेयर मिल जाता है।

Motorola Signature 27 Vs Signature: कैमरा की तुलना

कैमरे में दोनों फोन के बीच सबसे महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखे जा सकते हैं। Motorola Signature 27 में 50MP Sony LYTIA L910 प्राइमरी मिलता है। इसके साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और AI आधारित 100x Super Zoom Pro सपोर्ट करता है।

इसके अलावा 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी इस फोन का हिस्सा है। इसमें एक EVS Action Sensor भी मिलता है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा भी इस फोन में मिल जाता है।

वहीं दूसरी ओर, पुराने Motorola Signature में 50MP Sony LYTIA 828 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP Sony LYTIA 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें भी 3x ऑप्टिकल जूम और 100x Super Zoom Pro दिया गया है। फोन के फ्रन्ट पर एक 50MP सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।

Motorola Signature 27 Vs Signature: बैटरी और चार्जिंग की तुलना

Signature 27 में 7000mAh बैटरी दी गई है, जबकि पुराने Signature में 5200mAh बैटरी मिलती है। यानी नए फोन की क्षमता 1800mAh ज्यादा है। दोनों में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Signature 27 में 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग है, जबकि पुराने Signature में यह 10W तक जाती है।

Motorola Signature 27 Vs Signature: प्राइस इन इंडिया के तुलना

Motorola Signature भारत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 59,999 रुपये में खरीदने के लिए मिल रहा है। इसके 16GB+512GB और 16GB+1TB मॉडल भी यहाँ आपको मिल जाने वाले हैं। दूसरी तरफ Motorola Signature 27 की ग्लोबल शुरुआती कीमत 1,599 डॉलर, यानी लगभग 1.51 लाख रुपये के आसपास है। यह 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है,अभी के लिए इस फोन को इंडिया के बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन इसके ग्लोबल लॉन्च के बाद ऐसा लगता है कि इसे इंडिया में भी जल्द नहीं लॉन्च क्या जा सकता है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles