अगर आप इस समय अपने पुराने बजट को छोड़कर एक नए बजट में एक नए फोन्स को खरीदना चाहते हैं तो इस समय बाजार में Flagship Phones की बड़ी लिस्ट में दो फोन्स चमक रहे हैं। ये दोनों ही फोन्स Motorola Edge 70 Max के अलावा iQOO 15R के तौर पर जाने जाते हैं। दोनों ही फोन्स में एक ही प्रोसेसर को रखा गया है। दोनों का प्राइस भी लगभग एक जैसा ही है। ऐसे में, बहुत से यूजर्स के लिए दोनों में से एक का चुनाव करना मुश्किल काम हो रहा है। आज इस तुलना को देखने के बाद आपको सम्पूर्ण जानकारी इस विषय को लेकर मिल जाने वाली है कि दोनों फोन में आपके लिए कौन सा बेस्ट होने वाला है। इसके अलावा कौन से फोन्स के साथ आपको दमदार परफॉरमेंस मिलने वाली है। अगर आपका बजट भी 60 हजार के आसपास का है तो आपको इन दोनों फोन्स में से किसी एक को चुनने से पहले इस जानकारी को प्राप्त कर लेना चाहिए। आइए अब ज्यादा देर न करते हुए इस तुलनात्मक अध्ययन की जानकारी प्राप्त करते हैं।
Motorola Edge 70 Max के 8GB+256GB मॉडल को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 54,999 रुपये के आसपास की कीमत में मिल जाने वाला है। जबकि अगर iQOO 15R को देखा जाए तो यह फोन आपको कुल 5000 रुपये सस्ते में यानि इसी स्टॉरिज मॉडल के साथ 49,999 रुपये के प्राइस में मिल जाने वाला है। दोनों ही फोन्स के पहले मॉडल में 5000 रुपये प्राइस का अंतर है। इसके अलावा अगर दूसरे मॉडल की ओर जाना चाहते हैं तो आप 12GB+256GB स्टॉरिज में Motorola Edge 70 Max को 59,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, इसी मॉडल में iQOO 15R का प्राइस 54,999 रुपये है। इसके अलावा iQOO आपको एक अन्य मॉडल को भी दे रहा है, जो 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज में आता है, इसे ग्राहक 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसके जैसा कोई मॉडल Motorola के पास नहीं है।
दोनों में Snapdragon 8 Gen 5 और LPDDR5X RAM मिलती है, ऐसे में दोनों ही स्मूद हैं, आप स्पेक्स देखकर ही समझ गए होंगे। इसके बारे में ज्यादा बात करना आपको पुरानी चीजों को फिर से बताना होगा।
Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच की Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह QHD+ Resolution से लैस होने के साथ साथ 144Hz Refresh Rate पर काम करती है। इसमें 7000 Nits की ब्राइटनेस मिलती है। दूसरी ओर, iQOO 15R में 6.59 इंच की Flat AMOLED Display है, जो FHD+ Resolution के साथ मिलती है, इसमें 144Hz Refresh Rate और 5000 Nits की ब्राइटनेस मिलती है।
डिजाइन को देखा जाए तो iQOO 15R पतला है, 7.9mm बनाम Motorola का 8.29mm साइज़ की अगर तुलना करके देखा जाए तो इसके अलावा दोनों में ही आपको IP68 और IP69 Rating मिलती है, जो दोनों ही फोन्स को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाती है।
Motorola Edge 70 Max में 50MP का में कैमरा मिल रहा है जो OIS से लैस है, इसके अलावा इस फोन में एक 8MP Ultra-Wide कैमरा भी है, जो मैक्रो शूट भी कर सकता है, इसके अलावा इस फोन में एक 2MP का अतिरिक्त सेन्सर भी है। iQOO 15R को देखा जाए तो इसमें एक Dual Camera सेटअप मिलता है, इसमें एक 50MP मेन कैमरा के अलावा एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। मेन कैमरा के साथ कंपनी OIS का सपोर्ट भी दे रही है। दोनों ही फोन्स में 32MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है।
Motorola के फोन्स में कंपनी ने एक 7100mAh की Silicon-Carbon Battery दी है, जो 90W Wired और 25W Wireless Charging सपोर्ट से लैस है। दूसरी ओर, iQOO 15R में 7600mAh की बैटरी दी गई है जो 100W Wired Charging से लैस है, लेकिन इसमें Wireless Charging का Support नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite बनाम Realme P4R: कीमत, डिजाइन, कैमरा, बैटरी और अन्य की तुलना, 20 हजार में कौन सा बेस्ट