Motorola Edge 70 Fusion vs Samsung Galaxy A56 vs Vivo T5x: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स और कीमत की तुलना

स्मार्टफोन खरीदते समय किसी के लिए बड़ी बैटरी सबसे अहम होती है, तो कोई शानदार डिस्प्ले और कैमरा चाहता है। वहीं, कुछ यूजर्स लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने वाले फोन को प्राथमिकता देते हैं। इसी सेगमेंट में Motorola Edge 70 Fusion, Samsung Galaxy A56 और Vivo T5x 5G तीन अलग-अलग तरह के फीचर्स के साथ आने वाले दमदार फोन हैं। मोटोरोला में 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी मिलती है, सैमसंग लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर जोर देता है, जबकि वीवो 7,200mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आता है। ऐसे में अगर आप 30 से 35 हज़ार रुपये की कीमत में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए इन तीनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत की तुलना करते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion vs Samsung Galaxy A56 vs Vivo T5x

डिजाइन और डिस्प्ले

Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का Super HD 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक है। इसमें 10-बिट कलर डेप्थ, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिलता है।

Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच की Full-HD+ Super AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें Motorola की तुलना में कम रिफ्रेश रेट मिलता है, लेकिन Super AMOLED पैनल की वजह से यूजर्स को बेहतर कलर और कॉन्ट्रास्ट का अनुभव मिल सकता है।

वहीं, Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,080×2,344 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स बताई गई है। इसमें Eye Comfort मोड और TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलता है। डिस्प्ले के मामले में Motorola का 1.5K AMOLED पैनल ज्यादा एडवांस स्पेसिफिकेशन के साथ आता है, जबकि Samsung भी AMOLED स्क्रीन देता है। Vivo यहां LCD पैनल के साथ थोड़ा पीछे रह जाता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Samsung Galaxy A56 5G में Exynos 1580 चिपसेट मिलता है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। यह फोन Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है। सैमसंग ने इस सीरीज के लिए छह साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसके अलावा फोन में Auto Trim, Best Face, AI Select और Read Aloud जैसे Galaxy AI फीचर्स भी मिलते हैं।

Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी 2 साल के ओएस अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है। ऐसे में सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिहाज से Samsung का छह साल का अपडेट Motorola और Vivo दोनों के अपडेट से आगे है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Motorola Edge 70 Fusion में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो मैक्रो फोटोग्राफी भी सपोर्ट करता है। फोन में 3-इन-1 लाइट सेंसर और 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A56 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके अलावा फोन में 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo T5x में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का बोकेह कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप के लिहाज से Motorola में OIS वाला प्राइमरी सेंसर और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि Samsung में 12MP अल्ट्रा-वाइड के साथ 5MP मैक्रो कैमरा है। Vivo का 32MP फ्रंट कैमरा सेल्फी पसंद करने वालों को आकर्षित कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Vivo T5x सबसे आगे है। इसमें 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 14.5 घंटे तक नेविगेशन दे सकती है।

Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं, Samsung Galaxy A56 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता के मामले में Vivo आगे है, जबकि चार्जिंग स्पीड के लिहाज से Motorola को बढ़त मिलती है।

भारत में कीमत

Motorola Edge 70 Fusion की भारत में शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है। इस कीमत पर फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।

Samsung Galaxy A56 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत फिलहाल अमेज़न पर 31,999 रुपये लिस्टेड है जो फेस्टिव सेल खत्म होने के बाद बढ़ सकती है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल 35,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 45,990 रुपये में आता है।

Vivo T5x 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles