Motorola Edge 60 Pro VS Motorola Edge 50 Pro: देखें नए फोन के नए अपग्रेड
Motorola ने अपने नए स्मार्टफोन यानि Motorola Edge 60 Pro के साथ Motorola Edge 50 Pro की पीढ़ी को ही आगे बचा दिया है। दोनों ही फोन्स में आपको एक जैसा ही DNA मिलता है, हालांकि दोनों में इसके बाद भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। आज हम इन बदलावों के बारे में ही चर्चा करने वाले हैं। आइए जानते है कि आखिर नए फोन में आपको कौन से नए अपग्रेड मिलते हैं, जो इन दोनों ही फोन्स को अलग अलग बना देते हैं।
Motorola Edge 60 Pro VS Motorola Edge 50 Pro: डिजाइन और डिस्प्ले की तुलना
दोनों ही फोन्स में आपको एक 6.7-इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 1B कलर्स के साथ आती है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में आपको पंच-होल डिजाइन मिलता है, Curved Edges मिलते हैं, इसके साथ साथ आपको Pantone Validation भी मिलता है। हालांकि, Motorola Edge 60 Pro का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 96.47 फीसदी है। जबकि अगर Motorola Edge 50 Pro को देखा जाए तो यह 90.75 फीसदी के साथ आता है। नए मॉडल में आपको गोरिला ग्लास 7i का सपोर्ट मिलता है, फोन में आपको 4500 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है।
Motorola Edge 50 Pro को देखते हैं तो इस फोन में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि Motorola Edge 60 Pro में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यहाँ तो आपको देखने को मिल रहा होगा कि दोनों ही फोन्स में लगभग लगभग एक जैसा ही डिस्प्ले है लेकिन अब इन दोनों ही फोन्स के बीच असल अंतर शुरू होता है। दोनों ही फोन्स की परफॉरमेंस में आपको कई बदलाव देखने को मिलते हैं।
Motorola Edge 60 Pro VS Motorola Edge 50 Pro: परफॉरमेंस और पावर क्षमता की तुलना
Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर मिलता है, हालांकि Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। नए फोन में आपको 6000mAh की बैटरी मिलती है, जबकि Motorola Edge 50 Pro को देखते हैं तो इस फोन में एक 4500mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इस फोन में आपको रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। दोनों ही फोन्स में आपको सिरेलेसस और रीवर्स वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।
Motorola Edge 60 Pro VS Motorola Edge 50 Pro: कैमरा की तुलना
दोनों नही फोन्स में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, फोन्स में एक 50MP का मेँ कैमरा एक 10MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 3X Optical Zoom से लैस है। हालांकि Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन में Sony LYTIA 700C सेन्सर मिलता है। इसके साथ साथ कैमरा में आपको अल्ट्रा-वाइड मैक्रो लेंस मिलता है। फोन में आपको 50X Super Zoom क्षमता मिलती है।
सेल्फ़ी आदि के लिए दोनों ही फोन्स में एक 50MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है, इसमें आपको 4K Video रिकॉर्डिंग क्षमता मिलती है। Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन में आपको Auto Night Vision, Action Shot और Dual Capture क्षमता भी मिलती है।
Motorola Edge 60 Pro VS Motorola Edge 50 Pro: अन्य फीचर प्राइस की तुलना
Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन में Android 15 के साथ Hello UI का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में कंपनी 3 साल का OS और 4 साल का सिक्युरिटी अपडेट देता है। हालांकि ऐसा ही कुछ Motorola Edge 50 Pro में भी देखने को मिलता है। दोनों ही फोन्स में Moto Secure और ThinkShield आदि भी मिलता है।
इसके अलावा दोनों ही फोन्स में आपको Moto AI की क्षमता भी मिलती है। Motorola के अनुसार Motorola Edge 60 Pro में आपको Moto AI 2.0, Magic Eraser, Circle to Search और Magic Editor आदि भी मिलता है। आइए अब दोनों ही फोन्स के प्राइस को देखते हैं।
Motorola Edge 60 Pro संरतफोन को देखते हैं तो इस फोन को आप 29,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। हालांकि Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन को देखते हैं तो यह आपको 27,999 रुपये के आसपास के प्राइस में मिल जाने वाला है। इसका मतलब है कि दोनों ही फोन्स के बीच आपको 2000 रुपये का अंतर मिलता है। हालांकि, इस 2000 रुपये ज्यादा प्राइस में आपको बड़ी बैटरी, ज्यादा फास्ट, नया डिजाइन और AI फीचर्स आदि मिलते हैं।