1000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेस्ट फीचर फोन, UPI के साथ मिलेगा इंटरनेट का भी मजा

HIGHLIGHTS

यहां हम आपको 5 बेस्ट फीचर फ़ोन्स के बारे में बता रहे हैं।

ये सभी 1000 से भी कम कीमत में उपलब्ध हैं।

Jio Bharat V4 भी लिस्ट में शामिल है।

1000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेस्ट फीचर फोन, UPI के साथ मिलेगा इंटरनेट का भी मजा

बहुत से ऐसे लोग हैं जो आज भी कीपैड फ़ोन ही इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, उनकी प्राथमिकता बड़े बड़े बटनों के साथ एक लम्बी बैटरी वाला फ़ोन होता है जिसे बार बार चार्ज न करना पड़े। अगर आप भी 1000 रुपये से कम की कीमत में एक सुविधाजनक फ़ोन खरीदना चाहते हैं तो, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फ़ोन्स के बारे में जिनमें आपको अपनी ज़रूरत के हिसाब से दमदार फीचर्स मिलेंगे। इन फ़ोन्स में आपको कॉलिंग के साथ FM रेडियो, टार्च, लम्बी बैटरी और अन्य फीचर्स मिलेंगे। इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि इन फ़ोन्स के ज़रिये आप UPI पेमेंट्स भी आसानी से कर सकते हैं। आइये इन फ़ोन्स की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 105 Classic

लिस्ट का हमारा सबसे पहला फ़ोन है Nokia 105 Classic, इस फ़ोन की कीमत सिर्फ और सिर्फ 999 रुपये है। कम कीमत होने के साथ ही इस फ़ोन फीचर्स भी जबरदस्त हैं। यह फ़ोन S30+ प्लेटफॉर्म पर चलता है और अगर इसके प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फ़ोन Unisoc 6531E प्रोसेसर से लैस है। फ़ोन में आपको 1.77 इंच की QQVGA डिस्प्ले देखने को मिलेगी इसी के साथ फ़ोन में आपको Dual SIM, Wireless FM Radio, 3.5mm हेडफोन जैक और टॉर्च जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर बात की जाए इसकी बैटरी की तो इसमें आपको 800mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है की एक बार इस फ़ोन को चार्ज करने के बाद यह फ़ोन आपको 18 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।

HMD 100

लिस्ट का हमारा दूसरा फ़ोन HMD 100 है जिसकी कीमत भी 999 रुपए है। अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ कॉलिंग और कुछ सामान्य फीचर्स हैं तो HMD 100 आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस फ़ोन में आपको 1.77 इंच की स्क्रीन के साथ पॉवर बैकअप के लिए 800mAh की बैटरी मिलती है। इसी के साथ Dual SIM का सपोर्ट और FM Radio, 3.5mm हेडफोन जैक और टॉर्च जैसे जरूरी फीचर्स भी मिलते हैं। फोन 4MB RAM और 4MB ROM के साथ आता है।

Lava Hero Shakti 2026

अगर आपको फ़ोन में स्टोरेज की ज़रूरत महसूस होती है तो Lava Hero Shakti 2026 आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 988 रुपये के इस फ़ोन में आपको 1.8 इंच की कलर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 160×128 पिक्सल है इसी के साथ इसमें आपको 4MB RAM मिलती है, जबकि फाइल और दूसरे डेटा को सेव करने के लिए 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। सभी फ़ोन्स के तरह इस फ़ोन में भी आपको Dual SIM का सपोर्ट दिया गया है। बात करें अगर इसकी बैटरी और अन्य फीचर्स की तो इसमें आपको 1000mAh की बैटरी के साथ FM Radio और टॉर्च भी मिलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस फ़ोन की बॉडी को बहुत ही मज़बूती के साथ तैयार किया गया है।

itel Ace 3 Heera

T9 वाले कीपैड के साथ आने वाला itel Ace 3 Heera बहुत ही ज़बरदस्त फ़ोन है। इस किफायती फ़ोन की कीमत सिर्फ और सिर्फ 949 रुपये है। इतने कम दाम में दमदार फीचर्स देने वाला यह फ़ोन आपको हैरान करदेगा बात करें अगर इस फ़ोन के फीचर्स की तो, इसमें आपको 1.8 इंच की स्क्रीन के साथ कीपैड पर टॉर्च, वाइब्रेशन और Voice Command के लिए अलग शॉर्टकट बटन दिए गए हैं। इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका King Talker Voice Assistant, जिसे आप हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषाओँ के लिए इस्तेमाल क्र सकते हैं। अगर बात करें इस फ़ोन की बैटरी की तो इसमें आपको 1000mAh का बैकअप देने वाली लम्बी बैटरी मिलती है इसी के साथ इस फ़ोन में आपको Bluetooth और Auto Call Recordingकी सुविधा भी मिलती है।

Jio Bharat V4

लिस्ट का आखिरी मॉडल सबसे दमदार है। बेहद कम कीमत में मिलने वाले इस 4G फ़ोन में आपको इंटरनेट के साथ UPI की सुविधा भी मिलती है। इस फ़ोन की कीमत सिर्फ 899 रुपये है। 1000 से कम कीमत वाले फ़ोन्स के सेगमेंट में यह सबसे सस्ता और दमदार फ़ोन साबित हुआ है। इस फ़ोन की सबसे ज़्यादा हैरान करदेने वाली बात यह है कि यह फोन 23 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।बात करें अगर इस फ़ोन के फीचर्स की तो इसमें आपको 1000mAh बैटरी के साथ Jio UPI का सपोर्ट भी मिलता है। और यही नहीं, इस फ़ोन में आपको Jio के कई ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा जिमें JioCinema, JioChat और JioTV शामिल हैं। अगर आपको लाइव टीवी और फिल्में देखने के साथ ही चैटिंग और वॉयस मेसेजिंग करनी है तो इस फ़ोन पर आपको नज़र डालने की ज़रूरत है। इस फ़ोन में आप 128GB तक का मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: माता-पिता के लिए ज़रूरी सूचना: इस तारीख से पहले करवा लें बच्चे के आधार से जुड़ा ये ज़रूरी काम, बाद में भरने पड़ेंगे पैसे

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile