मुकेश अंबानी का तोहफा है ये फोन, केवल 699 रुपये में उपलब्ध, UPI पेमेंट से लेकर Live TV तक उपलब्ध
जुलाई में इस बजट फोन को किया गया था लॉन्च
कंपनी ने बताया था सबसे सस्ता 4G फोन
JioBharat V2 4G फोन अभी केवल 699 रुपये में उपलब्ध
Budget Phone की बिक्री भी भारत में खूब होती है. कई बजट फोन जरूरी फीचर्स के साथ आते हैं. ऐसा ही एक बजट फोन केवल 699 रुपये का है. इस फोन का इस्तेमाल आप UPI पेमेंट करने के लिए भी कर सकते हैं. इसके अलावा इस फोन पर Live TV का भी आनंद लिया जा सकता है. हम बात कर रहे हैं मुकेश अंबानी की कंपनी Jio के एक बजट फोन की.
अगर आप बिना ज्यादा जेब ढीली किए 4G फीचर फोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए JioBharat V2 4G बेस्ट ऑप्शन है. इस फोन को आप केवल 699 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन पर Jio ऐप्स के सपोर्ट भी दिए जाते हैं. इसके अलावा आप Jio के प्लान भी बेहद कम कीमत पर ले सकते हैं. यानी इस फोन के लिए खास प्लान कंपनी ऑफर करती है.
JioBharat V2 4G को आप ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट या ऐमेजॉन से खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको केवल 699 रुपये ही खर्च करने होंगे. कीमत के हिसाब से यह बेहद सस्ता है लेकिन आपको सभी जरूरी फोन के फीचर्स इस फोन में मिल जाएंगे. यानी यह एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस है.
कर सकेंगे UPI पेमेंट
JioBharat V2 4G में स्मार्टफोन वाले भी कई फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. आपको बता दें कि इस फोन के साथ जियोटीवी ऐप भी आता है. यानी आप 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स इस फोन पर देख सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स OTT कंटेंट और लाइव मैच देखने के लिए JioCinema ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
आपको बता दें कि इस फोन का इस्तेमाल आप UPI पेमेंट करने के लिए भी कर सकते हैं. इसके लिए फोन में JioPay ऐप दिया गया है. इसकी मदद से आप किसी को भी यूपीआई से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. यानी आपके जरूरी काम इस फीचर फोन पर नहीं रुकेंगे. फोन में 1.77-इंच की QYGA स्क्रीन दी गई है. इस फोन को खरीदने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
128GB तक की मेमोरी
इसके अलावा इसके बैक पर 0.3-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इस फोन में 512MB रैम दिया गया है. इसके साथ कंपनी ने 4GB की इंटरनल मेमोरी भी दी है. हालांकि, इसको माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में कंपनी ने 1000mAh की बैटरी दी है.
कंपनी ने कहा है कि JioSaavn ऐप के जरिए यूजर्स म्यूजिक को ऑनलाइन स्ट्रीम करके लाखों गाने सुन सकते हैं. फोन में आप पहले से लिए गए या नए किसी जियो सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंज्यूमर कम से कम 123 रुपये का रिचार्ज करवा सकते हैं. ऐसे में बजट-फ्रेंडली फोन देख रहे लोगों के लिए यह काफी बढ़िया ऑप्शन है.