iQOO Z9s स्मार्टफोन को लॉन्च हुए अभी कुछ समय हुआ है, इसके अलावा इसकि पहली सेल 29 अगस्त को होने जा रही है। इस फोन को आप सेल के दौरान केवल और केवल 17,999 रुपये की ईफेक्टिव प्राइस में खरीद सकते हैं। इस फोन को टक्कर देने के लिए बाहर में कई फोन है लिस्ट में POCO X6 Pro, Nothing Phone 2a और OnePlus Nord CE 4 Lite आते हैं, इसके अलावा इस लिस्ट में CMF Phone 1 भी है। आज हम iQOO Z9s की सेल के बारे में जानकारी देने के अलावा इसकि तुलना CMF Phone 1 से करने वाले हैं। आइए जानते है कि इन दोनों फोन्स में कौन सा आपके लिए बेस्ट है।
iQOO Z9s समर फोन को 128GB मॉडल में 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, इसके अलावा फोन का 256GB मॉडल 8GB रैम के साथ 21,999 रुपये में आता है। इसके अलावा फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को आप 23,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। फोन Onyx Green और Titanium Matte कलर में आता है।
अगर लॉन्च ऑफर की बात की जाए तो iQOO Z9s स्मार्टफोन को आप बैंक ऑफर के साथ सस्ते में खरीद सकते हैं, फोन पर ICICI Bank और HDFC bank Cards के साथ 2000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि फोन का बेस मॉडल आपको सेल के दौरान 17,999 रुपये में मिल सकता है, इसके अलावा फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को आप 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं, यही ऑफर फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल पर लागू होने वाला है। फोन की यह सेल Amazon India पर होने वाली है। यह सेल दोपहर 12 बजे होने वाली है।
| विशेषताएँ | iQOO Z9s | CMF Phone 1 |
|---|---|---|
| डिज़ाइन और बनावट | मार्बल जैसी ग्लास फिनिश प्लास्टिक बैक IP64 रेटिंग पतला फोन | प्लास्टिक बॉडी चेंजेबल बैक IP52 रेटिंग |
| डिस्प्ले | 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट 1800 निट्स ब्राइटनेस | 6.67-इंच FHD+ Super AMOLED LTPS डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट 2000 निट्स ब्राइटनेस |
| कैमरा | 50MP प्राइमेरी कैमरा 2MP सेकंडरी कैमरा OIS और EIS सपोर्ट AI Photo Editing (AI Phone Enhance, AI Erase) | 50MP प्राइमेरी कैमरा 2MP सेकंडरी कैमरा AI Photo Editing फीचर्स नहीं |
| प्रोसेसर और परफॉरमेंस | MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर Mali-G615 MP6 GPU 12GB तक रैम 256GB स्टॉरिज | MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर Mali-G615 MP6 GPU 8GB रैम 128GB स्टॉरिज |
| बैटरी और चार्जिंग | 5500mAh बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग | 5000mAh बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग |
| प्राइस | ₹19,999 (8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल) | ₹15,999 (8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल) |