iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Z11 Lite 5G लॉन्च कर दिया है, जो सीधे तौर पर Vivo T5 Lite 5G और OnePlus N6 को टक्कर देता है, जो दोनों भी हाल ही में लॉन्च हुए हैं। पहले दो फोन काफी हद तक एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन कुछ मामलों में तीनों फोन एक-दूसरे से अलग हैं। अगर आप 20 से 25 हज़ार रुपये के आसपास एक नया दमदार 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आप काफी काम आ सकती है। आइए तीनों डिवाइसेज़ के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत को कम्पेयर करते हैं और समझते हैं कि कौन सबसे आगे है।
डिजाइन की बात करें तो iQOO Z11 Lite और Vivo T5 Lite काफी हद तक एक जैसे दिखाई देते हैं। दोनों में फ्लैट फ्रेम, मैट फिनिश बैक पैनल और 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। दोनों फोन IP65 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के साथ आते हैं, जबकि वजन लगभग 209 ग्राम है। iQOO में नोटिफिकेशन के लिए नया डायनेमिक लाइट फीचर भी दिया गया है।
वहीं OnePlus N6 का डिजाइन कंपनी की Nord सीरीज से प्रेरित है। इसमें भी ऊपर बाईं ओर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, लेकिन इसका बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देता है। इसमें थोड़ा बड़ा 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
iQOO और Vivo फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस हैं और LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आते हैं। इन दोनों में 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है, जबकि Vivo में microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। OnePlus N6 5G में भी 6nm आधारित MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने रैम और स्टोरेज की तकनीक का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस प्राइस रेंज में LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO Z11 Lite और Vivo T5 Lite दोनों Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं। iQOO इस फोन के लिए 2 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है। इसमें AI Creation, AI Captions और Google Gemini जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं OnePlus N6, Android 16 आधारित OxygenOS 16.0 के साथ आता है। OnePlus इस फोन के लिए 2 साल के Android OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी पैच उपलब्ध कराएगा।
कैमरा सेगमेंट में भी iQOO Z11 Lite और Vivo T5 Lite लगभग एक जैसे हैं। दोनों में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा मिलता है। Vivo में इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जबकि iQOO ने अब तक सेकंडरी सेंसर की जानकारी नहीं दी है। दोनों फोन्स में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
दूसरी ओर OnePlus N6 5G के रियर में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
बैटरी के मामले में iQOO Z11 Lite और Vivo T5 Lite दोनों में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। iQOO के अनुसार सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में कई घंटों तक कॉलिंग और वीडियो प्लेबैक किया जा सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
वहीं OnePlus N6 5G में इससे भी बड़ी 8,000mAh बैटरी मिलती है। इसे 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकती है।
iQOO Z11 Lite 5G की शुरुआती कीमत 19,499 रुपये (4GB + 128GB) है। इसका 6GB + 128GB मॉडल 21,499 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट 24,499 रुपये में आता है। 30 जुलाई को Amazon पर बिक्री के दौरान ग्राहकों को 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।
वहीं Vivo T5 Lite 5G का बेस 4GB + 128GB वेरिएंट भी 19,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है।
OnePlus N6 5G दो स्टोरेज विकल्पों में आता है। इसका 4GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Lite vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना