iQOO Neo 10R बनाम OnePlus Nord CE 5: आज़ादी की सेल में एक ही दाम में मिल रहे ये दोनों फोन, कौन सा मोबाइल फोन रहेगा बेस्ट
Amazon India पर इस समय भी Amazon Great Freedom Festival Sale का आयोजन किया जा रहा है.
Amazon India की यह आज़ादी सेल 31 जुलाई को शुरू हुई थी.
हालाँकि, अब Amazon Sale 7 August को यह ख़त्म होने जा रही है.
हम आपको 31 जुलाई से ही जब से Prime Members के लिए Amazon Great Freedom Sale 2025 में मिलने वाली बेस्ट डील और डिस्काउंट आदि के बारे में जानकारी देते आ रहे हैं. अभी तक के लिए इस सेल के एंड कब होने वाला है, इसकी जानकारी मौजूद नहीं थी. हालाँकि, अब हम जानते है कि Amazon Sale को 7 अगस्त को समाप्त किया जा रहा है. अब इस सेल में आपको अगर कुछ भी खरीदना है तो आपके पास सिमित समय ही बचा है. मानकर चलिए आप सस्ते में एक स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपको जल्दी करनी होगी. जानकारी दे देते है कि इस समय Amazon Sale में iQOO Neo 10R और OnePlus Nord CE5 स्मार्टफोन को एक ही दाम में खरीदा जा सकता है. दोनों ही फोन्स लिस्टिंग में 22,999 रुपये के प्राइस में देखे जा सकते हैं. डील और डिस्काउंट की सम्पूर्ण डिटेल्स हम आपको नीचे देने वाले हैं. सवाल यहाँ यह उठता है कि आपके लिए कौन सा फोन खरीदना सही रहने वाला है. आइये दोनों ही फोन्स की डील्स और डिस्काउंट पर नजर डालते हैं. इसके बाद इनके स्पेक्स आदि को देखकर यह तय करेंगे कि आपको किस फोन को खरीदना चाहिए.
iQOO Neo 10R पर शानदार डील और डिस्काउंट ऑफर
आपको जानकरी के लिए बता देते है कि फोन का बेस मॉडल यानी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मोडला 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ था. इसके बाद फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 28,999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मोडला 30,999 रुपये में लॉन्च हुआ था. हालाँकि, इस समय फोन का बेस मॉडल 24,998 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है. इसका मतलब है कि फोन पर आपको पहले ही 2000 रुपये के आसपास का डिस्काउंट लॉन्च प्राइस पर मिल रहा है.
हालाँकि, अगर आप कैशबैक प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको iQOO के इस फोन की खरीद Amazon Pay Balance से करनी होती, ऐसा करके आपको 1249 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. इसके अलवा आपको No Cost EMI में भी इस फोन को खरीदने का मौक़ा मिल रहा है. हालाँकि, इस प्राइस पर आपको 2000 रुपये का कूपन ऑफर भी Amazon India की और से मिल रहा है. ध्यान रहे यह डिस्काउंट बेस्ट मॉडल और Moonlight Titanium कलर पर ही दिया जा रहा है. इसके अलावा एक्सचेंज का लाभ लेकर भी आपको फोन को बाद ही सस्ते में खरीद सकते हैं. कूपन डिस्काउंट के बाद फोन को 22,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है.
OnePlus Nord CE5 पर बेहतरीन ऑफर और डिस्काउंट
अब अगर आप इसी प्राइस में यानी 22,999 रुपये के प्राइस में OnePlus Nord CE5 को भी खरीदना चाहते हैं तो आइये पूरी डील को समझ लेते हैं. हालाँकि, इसके फोन का असल लॉन्च प्राइस देख लेते हैं. OnePlus Nord CE 5 का शुरूआती लॉन्च प्राइस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 24,999 रुपये था. इसके अलावा फोन के दो अन्य मॉडल 26,999 रुपये और 28,999 रुपये में लॉन्च हुए थे.
इस समय Amazon India पर OnePlus Nord CE5 बेस मॉडल को Nexus Blue कलर में 24,998 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसका मतलब है कि लॉन्च प्राइस से 1 रुपये कम प्राइस में, हालाँकि अगर आप बैंक ऑफर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको लगभग लगभग 2000 रुपये के आसपास की बचत हो सकती है. अगर आप Amazon Pay Balance से फोन की खरीदारी करते हैं तो आपको 1249 रुपये के आसपास की बचत हो सकती है. इसके अलवा आपको SBI Card के द्वारा भी 1000 रुपये तक की बचत हो सकती है. ऐसा करके आप फोन को 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं. हालाँकि, इस प्राइस में एक्सचेंज बोनस आदि शामिल नहीं हैं.
आपने देखा है कि दोनों ही iQOO Neo 10R और OnePlus Nord CE5 को इस समय एक ही प्राइस में यानी 22,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस में Amazon Sale से खरीदा जा सकता है. हालाँकि, अब सवाल उठता है कि आखिर आपको किस फोन को अपने अगले फोन के तौर पर खरीदना चाहिए.
OnePlus Nord CE5 के स्पेक्स और फीचर
किसी भी फोन को आपको खरीदना चाहिए कि नहीं, यह उसके प्राइस और उसके स्पेक्स और फीचर आदि पर पूरी तरह से निर्भर करता है. OnePlus Nord CE 5 के लॉन्च प्राइस से लेकर डील प्राइस को आप इस समय देख चुके हैं. आइये अब OnePlus के इस फोन के स्पेक्स पर नजर डालते हैं. OnePlus Nord CE5 स्मार्टफोन में एक 6.77-इंच की डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इस डिस्प्ले पर 1430 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जा रही है.
इसके अलावा फोन को कंपनी ने Dimensity 8350 प्रोसेसर पर लॉन्च किया था, फोन में एक 7100mAh की बैटरी भी मौजूद है जो 80W की चार्जिंग क्षमता पर चलती है. फोन के कैमरा को देखते हैं तो इसमें एक 50MP का मेन कैमरा एक सोनी सेंसर है. इतना ही नहीं, फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी मिलता है. फोन में एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है.
iQOO Neo 10R के स्पेक्स और फीचर
iQOO के इस फोन को कंपनी ने स्नेपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया था. इसमें एक 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है. फोन में 6400mAh की बैटरी भी दी गई है जो 80W की चार्जिंग क्षमता से लैस है.
iQOO Neo 10R के कैमरा को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में भी एक ड्यूल कैमरा सेटअप है. फोन में एक 50MP का सोनी कैमरा और एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है. इसके अलावा इस फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता ही. फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 के साथ साथ GPS, GLONASS और GALILEO का सपोर्ट मिलता है. फोन में IP65 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाता है.
कौन सा फोन खरीदना चाहिए?
अगर आप गेमिंग, बेहतरीन डिस्प्ले, जबरदस्त सेल्फी कैमरा और एक फ़ास्ट UI से लैस फोन लेना चाहते हैं तो आपको iQOO Neo 10R के साथ कम बैटरी होने के बाद भी चले जाना चाहिए. इस फोन का लॉन्च प्राइस भी OnePlus Nord CE 5 से ज्यादा था, ऐसे में अगर यह आपको सस्ते में मिल रहा है तो इससे बढ़िया बात हो ही नहीं सकती है. हालाँकि, अगर आप लम्बी चलने वाली बैटरी को प्राथमिकता देते हैं तो आपको जाहिर तौर पर OnePlus Nord CE5 के साथ चला जाना चाहिए.