Digit.in

iPhone 17 Pro इन 5 बड़े अपग्रेड्स के साथ हो सकता है लॉन्च, iPhone 16 Pro पर पड़ेगा भारी?

iPhone 17 Pro इन 5 बड़े अपग्रेड्स के साथ हो सकता है लॉन्च, iPhone 16 Pro पर पड़ेगा भारी?

Apple का iPhone 17 Pro अपने आधिकारिक लॉन्च के महीनों पहले से ही सुर्खियां बटोर रहा है। यह कंपनी हर साल अपने नए आईफोन्स के साथ अर्थपूर्ण सुधार पेश करता है, और iPhone 17 Pro भी इससे अलग नहीं है। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन एक नया डिजाइन, कैमरा अपग्रेड्स और बेहतरफॉर्मेंस लेकर आएगा, जिनके साथ यह अब तक के सबसे रोमांचक आईफोन लॉन्च में से एक हो सकता है। आइए नजदीकी से जानते हैं कि आईफोन 17 प्रो से क्या उम्मीद की जा सकती है।

iPhone 17 Pro की लॉन्च डेट और भारत में कीमत (संभावित)

एप्पल आमतौर पर अपने नए आईफोन्स को सितंबर में लॉन्च करता है और इस साल भी इसी पैटर्न को फॉलो किया जा सकता है। iPhone 17 Pro को संभावित तौर पर iPhone 17, iPhone17 Air और iPhone 17 Pro Max के साथ एप्पल के फॉल इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा, जो 11 से 13 सितंबर के बीच होने की उम्मीद है।

जहां तक कीमत की बात है, तो iPhone 16 Pro बेस्ट मॉडल के लिए 1,19,900 रुपए में लॉन्च हुआ था। अब, कुछ संभावित डिजाइन और हार्डवेयर सुधार के साथ iPhone 17 Pro की कीमत में कुछ बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इस अपकमिंग आईफोन की कीमत भारत में लगभग 1,24,900 रुपए से शुरू हो सकती है।

iPhone 17 Pro में होने वाले 5 बड़े बदलाव (संभावित)

नए कैमरा लेआउट के साथ एक नया डिजाइन

एप्पल अपने आईफोन 17 प्रो के लिए एक रीडिजाइन्ड रियर पैनल पेश कर सकता है। आईफोन 6 प्रो से अलग, जो अपनी पिछली जनरेशन जैसे लुक के साथ आया था, अपकमिंग मॉडल में एक हॉरिजॉन्टल कैमरा लेआउट होने की संभावना है। इसके अलावा, एप्पल टाइटेनियम फ्रेम को एलुमिनियम के साथ बदल सकता है, जिससे फोन और भी हल्का हो जाएगा।

बेहतर कैमरा सिस्टम

उम्मीद है कि आईफोन 17 प्रो कुछ बड़े कैमरा अपग्रेड्स लेकर आएगा, जिसमें बेहतर ज़ूम क्षमताओं के साथ एक 48MP टेलीफ़ोटो सेंसर शामिल हो सकता है। इसके अलावा एप्पल द्वारा इसके फ्रन्ट कैमरा में भी सुधार करने की उम्मीद है, जिसे बढ़ाकर 24MP किया जा सकता है।

एडवांस्ड AI फीचर्स के साथ A19 Pro चिप

iPhone 17 Pro स्मार्टफोन A19 Pro चिप से लैस हो सकता है, जो TSMC के एडवांस्ड 2nm प्रोसेस पर बना होगा। उम्मीद है कि यह नया चिप बेहतर स्पीड, एफ़िशिएन्सी और AI-पावर्ड एन्हांसमेंट्स देगा।

ज्यादा लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग

जबकि आईफोन 16 प्रो एक 4685mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था, आईफोन 17 प्रो संभावित तौर पर बैटरी लाइफ में थोड़े सुधार ऑफर करेगा। इसके अलावा, एप्पल ज्यादा फास्ट वायर्ड और मैगसेफ चार्जिंग स्पीड्स भी पेश कर सकता है।

AI फीचर्स के साथ iOS 19

आईफोन 17 प्रो मैक्स संभावित तौर पर iOS 19 पर लॉन्च होगा, जिसका एप्पल WWDC 2025 में अनावरण कर सकता है। उम्मीद है कि यह अपडेट AI-पावर्ड फीचर्स, ज्यादा स्मार्ट सिरी और बेहतर मैसेजिंग और फोटोग्राफी टूल्स लेकर आएगा। इनमें से कुछ फीचर्स हार्डवेयर एन्हांसमेंट के कारण आईफोन 17 सीरीज के लिए एक्सक्लूसिव हो सकते हैं।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles