Infinix Hot 60 5G कम कीमत में, One Tap AI Button के साथ लॉन्च, देखें टॉप 5 फीचर
Infinix की ओर से इंडिया के बाजार में Infinix Hot 60 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है।
Infinix ने अपने इस फोन को One Tap AI Button के साथ लॉन्च किया गया है।
आइए जानते है कि Infinix के इस फोन में आपको क्या मिलता है और इसका प्राइस क्या है।
Infinix ने इंडिया के बाजार में अपने सस्ते Infinix Hot 60 5G को लॉन्च कर दिया है। यह अभी तक का सबसे सस्ता फोन है जो AI से लैस 5G Phone है। इसके मुख्य फीचर्स की बात करें तो फोन में एक 120Hz LCD डिस्प्ले मिलती है, फोन में Dimensity 7 Series का प्रोसेसर मिलता है, इसके अलावा फोन में AI Features को एक्सेस करने के लिए एक बटन दिया गया है। आइए Infinix के इस फोन के टॉप 5 फीचर और प्राइस आदि पर नजर डालते हैं।
Infinix Hot 60 5G के टॉप 5 फीचर और प्राइस की डिटेल्स
आइए जानते है कि Infinix Hot 60 5G स्मार्टफोन में आपको क्या मिलता है। इस फोन के प्राइस के बारे में हम यहाँ चर्चा करने वाले हैं। आइए सबसे पहले टॉप 5 फीचर आदि पर नजर डालते हैं।
शानदार 6.7-इंच डिस्प्ले: विजुअल का नया अनुभव
Infinix Hot 60 5G में एक 6.7-इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जो HD+ रिजॉल्यूशन (1600 x 720 पिक्सल) के साथ आती है। इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz तक और टच सैंपलिंग रेट 240Hz तक है, जो स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए बेस्ट है। स्क्रीन पर ब्राइटनेस को देखते हैं तो यह 560 निट्स है, जो हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 700 निट्स तक जाती है, इसके अलावा फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
दमदार परफॉर्मेंस: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020
इस फोन की जान है 6nm प्रोसेस पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 चिपसेट। इसमें 6GB LPDDR5x रैम और 128GB UFS स्टोरेज दी गई है, जो 6GB तक वर्चुअल रैम और 2TB तक मेमोरी कार्ड सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह 90fps गेमिंग को आसानी से हैंडल कर सकता है, जो गेमर्स के लिए खुशखबरी है!
शानदार कैमरा: 50MP का जादू
फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा इस फोन को खास बनाता है। रियर और फ्रंट दोनों वीडियो रिकॉर्डिंग 2K रिजॉल्यूशन पर 30fps तक सपोर्ट करती है, साथ ही 1080p पर 120fps स्लो-मोशन मोड भी उपलब्ध है। यह XOS 15 पर आधारित एंड्रॉयड 15 पर चलता है और दो साल की सिक्योरिटी अपडेट की गारंटी देता है।
वन टैप AI बटन: स्मार्ट अनुभव के लिए
इंफीनिक्स हॉट 60 5जी में कस्टमाइजेबल वन टैप AI बटन है, जो डबल-प्रेस और लॉन्ग-प्रेस एक्शन सपोर्ट करता है। इसे 30+ ऐप्स और फंक्शन्स से जोड़ा जा सकता है, जिससे टेक्स्ट इनपुट, गेमिंग बूस्ट या टूल शॉर्टकट्स तक बढ़ी ही जल्दी एक्सेस मिलता है। लॉन्ग-प्रेस पर इनफिनिक्स का AI असिस्टेंट फोलैक्स एक्टिवेट होता है, जो स्मार्ट सजेशन देता है और डिस्ट्रैक्शन कम करता है। पहली बार इस सेगमेंट में सर्कल टू सर्च फीचर भी शामिल है, जो स्क्रीन पर बिना ऐप छोड़े कंटेंट को तुरंत खोजने में मदद करता है।
पावरफुल बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 5,200mAh की दमदार बैटरी है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। DTS ऑडियो, 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, USB टाइप-सी, GPS और इंफ्रारेड ब्लास्टर जैसी सुविधाएं इसे और आकर्षक बनाती हैं।
कीमत और उपलब्धता
इंफीनिक्स हॉट 60 5जी की कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 10,499 रुपये है। लेकिन 17 जुलाई को लॉन्च डे पर प्रीपेड ऑफर के साथ इसे 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फ्लिपकार्ट और भारत के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।