Samsung Galaxy S25 series
Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की डेट आ आ चुकी है, यह ईवेंट 2025 में 22 जनवरी को होने जा रहा है। इस ईवेंट में सैमसंग की ओर से कंपनी की सैमसंग गेलेक्सी एस25 सीरीज को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाईट पर इस सैमसंग फोन सीरीज के लॉन्च से पहले ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है। हालांकि, हम आपको यह भी बताने वाले है कि आखिर आप Samsung Galaxy S25 Series को Flipkart पर कैसे Pre-Reserve कर सकते हैं। यहाँ हम आपको यहाँ सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं।
Flipkart ने अपनी आधिकारिक वेबसाईट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी शुरू कर दी है। यहाँ जाकर सैमसंग गेलेक्सी एस25 सीरीज के लॉन्च से पहले ही आप इसे Pre-Reserve कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो आइए जानते है कि आखिर आपको क्या करना होगा।
यह भी पढ़ें: Realme Republic Day Sale: धमाकेदार डिस्काउंट में मिलेंगे रियलमी के ये वाले फोन, कस लें कमर
इस पास को लेने के बाद, आप इसे लॉन्च के बाद सेल तक संभाल कर सकते हैं। अब जब आप Samsung Galaxy S25 Series को Pre-book करने जाएंगे तो यह पैसे इस टोटल अमाउन्ट में से अपने आप ही घट जाने वाला है। इसका मतलब है कि जब आप फोन के लिए फूल पेमेंट करेंगे तो यह पैसा कम करके आपको अमाउन्ट देना है। इसके अलावा अगर आप इस VIP Pass का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो फ्लिपकर्त अपने आप इसे कैंसिल कर देने वाला है और आपको Flipkart Gift Voucher के तौर पर आपके 1,999 रुपये लौटा देने वाला है।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Galaxy Unpacked Event को 22 जनवरी को आयोजित किया जाने वाला है। यह ईवेंट San Jose California में होगा और इसे आप सैमसंग.कॉम और कंपनी के आधिकारी YouTube Channel पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं। यह ईवेंट भारतीय समय के अनुसार 11:30PM IST पर शुरू होने वाला है। सैमसंग इस ईवेंट में अपने Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25+ और Samsung Galaxy S25 Ultra को लॉन्च कर सकता है।