कुछ ही मिनटों में मिल जायेगा आपका खोया हुआ फोन, जानें अपने खोये हुए फोन को फिर से पाने के कारगर तरीके

कुछ ही मिनटों में मिल जायेगा आपका खोया हुआ फोन, जानें अपने खोये हुए फोन को फिर से पाने के कारगर तरीके
HIGHLIGHTS

अगर आपका फोन खो गया है, तो आप इसे तलाश भी सकते हैं, आइये जानते हैं ऐंड्रॉयड फोन ढूंढे

कई बार आपका फोन खोने के बाद मिलना मुश्किल होता है लेकिन कई बार आप इसे बड़ी ही आसानी से ढूंढ सकते हैं

आज हम आपको कई तरीके और स्टेप्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने खोये फोन को ढूंढ सकते हैं

एक iPhone का खो जाना या ऐसा भी कहा सकता है कि किसी भी एक स्मार्टफोन का खो जाना अपने आप में एक चिंताजनक घटना होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक बार फोंस को खो जाने के बाद दोबारा एक नया फोन लेना एक महंगे का सौदा होता है। इसी कारण इसे एक चिंताजनक बात कहा जा सकता है कि आपका स्मार्टफोन/iPhone गुम हो गया है।

इसके अलावा आजकल स्मार्टफोंस में न केवल आपकी पर्सनल इनफार्मेशन, पर्सनल फोटो, विडियो और म्यूजिक लाइब्रेरी होती है। इसके अलावा भी बहुत सी जानकारी आपके फोन मे स्टोर होती हैं, जो आपके लिए काफी जरुरी होती हैं, इसके अलावा आपके सोशल मीडिया एप्स का लॉग इन भी इसी फोन में होता है, अब अगर यह गुम हो जाता है तो आपको बड़ी परेशानी हो सकती है। 

कैसे ट्रैक करें खोया हुआ iPhone?

  • आपको बता देते हैं कि आपको इसके लिए फाइंड माय आईफोन पर इस्तेमाल करना होगा। 
  • इसके अलावा आप अपने खोये हुए iPhone को एप्पल की फैमिली शेयरिंग के माध्यम से भी ट्रैक कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको गूगल टाइमलाइन का भी इस्तेमाल करना होगा। 
  • इसके अलावा गूगल फोटो से भी आप कोशिश कर सकते हैं। 
  • आप लोकेशन ट्रैकिंग एप्स का इस्तेमाल करके भी ऐसा कर सकते हैं। 
  • इन सभी तरीकों को इस्तेमाल करके आप अपने खोये हुए iPhone को खोज सकते हैं, हालाँकि आज हम आपको इन सभी तरीकों के बारे में नहीं बताने वाले हैं, लेकिन हम आपको पहले तरीके के बारे में जरुर बताने वाले हैं। यह पहला तरीका फाइंड माय iPhone का है, तो आपको बता दें कि आपको इसके माध्यम से कैसे अपने iPhone को खोजना है। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि आखिर आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। 

फाइंड माय आईफोन का इस्तेमाल करके खोजे खोया हुआ फोन

  • आपको बता देते हैं कि अगर आपके खोये हुए फोन में फाइंड माय आईफ़ोन इनेबल्ड है, तो आपको निम्न लिखित कदम उठाने होंगे। 
  • अपने मोबाइल फोन को लोकेट करें
  • अपने iPhone का डाटा सुरक्षित रखें, इसके लिए आपको लॉस्ट मोड या एरेजिंग डाटा रिमोटली का इस्तेमाल करना होगा।

कैसे खोजे अपना खोया हुआ iPhone? 

  • इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर पर जाकर icloud.com पर जाना होगा, इसके बाद आपको इसमें साइन-इन करना होगा। 
  • ऐसा करने के बाद आपको फाइंड माय फ़ोन लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आप फाइंड माय आईफोन के मैप इंटरफ़ेस में हैं, यहाँ ड्राप डाउन मेनू में जाकर अपने लॉस्ट iPhone पर क्लिक करें। ऐसा करने से आपको अपने iPhone की लोकेशन का पता चल जाने वाला है, और आपको अब इसके बाद या मिल सकता है। 

कैसे डिलीट करें iPhone में मौजूद डाटा?

आपको इसके लिए इरेस आईफोन पर क्लिक करना होगा, और इसके बाद आप अपने आईफ़ोन को रिमोटली डिलीट कर सकते हैं, इसके बाद आपका सभी डाटा यहाँ से इरेस हो जाने वाला है। हालाँकि आपको एक बात का ख्याल यहाँ यह रखना होगा कि आप अपने लुए जरुरी फोटो, विडियो और म्यूजिक को कॉपी कर लें ताकि यह डाटा आपको एक बार डिलीट हो जाने के बाद एक बार फिर से मिल जाए।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo