Samsung Galaxy A14 (4G) भारत में एक नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च हो गया है जिसके स्पेक्स कुछ यूनिक और कुछ मिलते-जुलते लग रहे हैं। यह स्मार्टफोन लगभग 5G सक्षम फोन के जैसा ही है। हालांकि इस फोन के अलावा ब्रांड के पास बजट रेंज में Galaxy M14 भी है जिसकी तुलना नए स्मार्टफोन से की जा सकती है। Galaxy A14 मलेशिया में लॉन्च हुआ है और तुलना करने के लिए हम उसी वर्जन के स्पेक्स ले रहे हैं।
दोनों स्मार्टफोंस 6.6-इंच PLS LCD डिस्प्ले ऑफर करते हैं जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
अब कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोंस में 50.0 MP + 5.0 MP + 2.0 MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जबकि सेल्फी कैमरा 13MP का सेंसर है।
Galaxy A14 4G 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज ऑफर करता है जहां एक्सटर्नल स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि Galaxy M14 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ आता है।
दोनों फोंस के बीच एक और अंतर इनकी बैटरी में देखा जा सकता है। Galaxy M14 एक 6000mAh बैटरी के साथ आता है जबकि Galaxy A14 में 5000mAh बैटरी मिलती है।
दोनों मॉडल्स के बीच इनका चिपसेट भी एक बड़ा अंतर है। Galaxy M14 एक ऑक्टा-कोर Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है, वहीं Galaxy A14 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलिओ G80 SoC के साथ आता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy M14 एंड्रॉइड 13-आधारित One UI core 5.1 और A14 एंड्रॉइड 13 के One UI Core 5 पर काम करता है।