Samsung Galaxy A14 vs Galaxy M14: दो मिड-रेंज स्मार्टफोंस के बीच तगड़ा मुकाबला, क्या है अंतर?

Samsung Galaxy A14 vs Galaxy M14: दो मिड-रेंज स्मार्टफोंस के बीच तगड़ा मुकाबला, क्या है अंतर?
HIGHLIGHTS

Samsung का नया एंट्री लेवल फोन Galaxy A14 भारत में लॉन्च हो गया है

स्मार्टफोन के फीचर्स Galaxy M14 से काफी मिलते जुलते हैं

दोनों फोंस के बीच बड़ा अंतर इनकी बैटरी और प्रोसेसर हैं

Samsung Galaxy A14 (4G) भारत में एक नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च हो गया है जिसके स्पेक्स कुछ यूनिक और कुछ मिलते-जुलते लग रहे हैं। यह स्मार्टफोन लगभग 5G सक्षम फोन के जैसा ही है। हालांकि इस फोन के अलावा ब्रांड के पास बजट रेंज में Galaxy M14 भी है जिसकी तुलना नए स्मार्टफोन से की जा सकती है। Galaxy A14 मलेशिया में लॉन्च हुआ है और तुलना करने के लिए हम उसी वर्जन के स्पेक्स ले रहे हैं। 

Samsung Galaxy A14 vs Galaxy M14: Display 

दोनों स्मार्टफोंस 6.6-इंच PLS LCD डिस्प्ले ऑफर करते हैं जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। 

Galaxy A14

Samsung Galaxy A14 vs Galaxy M14: Camera 

अब कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोंस में 50.0 MP + 5.0 MP + 2.0 MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जबकि सेल्फी कैमरा 13MP का सेंसर है। 

Samsung Galaxy A14 vs Galaxy M14: Memory 

Galaxy A14 4G 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज ऑफर करता है जहां एक्सटर्नल स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि Galaxy M14 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ आता है। 

Samsung Galaxy A14 vs Galaxy M14: Battery

दोनों फोंस के बीच एक और अंतर इनकी बैटरी में देखा जा सकता है। Galaxy M14 एक 6000mAh बैटरी के साथ आता है जबकि Galaxy A14 में 5000mAh बैटरी मिलती है।

Galaxy M14

 Samsung Galaxy A14 vs Galaxy M14: Processor 

दोनों मॉडल्स के बीच इनका चिपसेट भी एक बड़ा अंतर है। Galaxy M14 एक ऑक्टा-कोर Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है, वहीं Galaxy A14 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलिओ G80 SoC के साथ आता है। 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy M14 एंड्रॉइड 13-आधारित One UI core 5.1 और A14 एंड्रॉइड 13 के One UI Core 5 पर काम करता है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo