HMD Vibe 2 Pro बनाम Vivo T5e: डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और अन्य की तुलना
HMD Vibe 2 Pro को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है।
Vivo कुछ समय पहले अपने Vivo T5e को लॉन्च कर चुका है।
यहाँ दोनों फोन्स की तुलना देखी जा सकती है।
बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के सामने अक्सर सवाल कीमत का नहीं, ‘थोड़े और पैसे दूं या नहीं’ का होता है। HMD Vibe 2 Pro 5G और Vivo T5e की टक्कर में यही सवाल उभर रहा है, दोनों की शुरुआती कीमत में लगभग लगभग 2000 रुपये के आसपास का अंतर है, HMD ने अपने फोन को 15,999 रुपये में लॉन्च किया है, जबकि Vivo का फोन 13,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया था। HMD के फोन को आज ही इंडिया के बाजार में एंट्री मिली है, जबकि Vivo के फोन को लॉन्च हुए कुछ समय बीत चुका है। आइए कीमत के अलावा इन दोनों ही फोन्स के स्पेक्स की तुलना पर भी एक नजर डालते हैं। यहाँ दोनों ही फोन्स की परफॉरमेंस, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और अन्य की तुलना देखने को मिलने वाली है।
SurveyHMD Vibe 2 Pro 5G vs Vivo T5e: स्पेक्स की तुलना
| फीचर | HMD Vibe 2 Pro 5G | Vivo T5e |
| कीमत | 15,999 (6GB+128GB), 17,999 (8GB+128GB) | 13,999 (4GB+64GB) |
| डिस्प्ले | 6.78 इंच FHD+, 120Hz | 6.74 इंच HD+ LCD, 90Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 | Unisoc T7225 |
| रियर कैमरा | 64MP | 8MP |
| फ्रंट कैमरा | 13MP | 5MP |
| बैटरी | 6,000mAh | 5,500mAh |
| चार्जिंग | 33W (एडाप्टर बॉक्स में) | 15W वायर्ड |
| सॉफ्टवेयर | Android 16 | OriginOS 6 (Android 16 बेस्ड) |
| सेल | Flipkart पर 8 अक्टूबर से | Vivo स्टोर, Flipkart और ऑफलाइन, अभी उपलब्ध |
2,000 रुपये ज्यादा में HMD Vibe 2 Pro 5G क्या खास मिलता है?
अगर स्पेक्स आदि को देखा जाए तो यहाँ HMD का पलड़ा साफ तौर पर भारी दिखाई देता है, इसका मतलब है कि यह फोन 2000 रुपये महंगा जरूर है, लेकिन इसमें आपको काफी कुछ Vivo Phone के मुकाबले ज्यादा मिलता है। इसमें 64MP कैमरा मिलता है, जो Vivo T5e में 8MP का ही है। स्टोरेज के तौर पर HMD के फोन्स 128GB मॉडल मिलता है, जबकि Vivo T5e में यह 64GB ही है। बैटरी भी 500mAh के आसपास बड़ी है और चार्जिंग 33W सपोर्ट से लैस है। वहीं Vivo ke फोन में आपको 15W की चार्जिंग क्षमता मिलती है। 120Hz का Full HD+ डिस्प्ले रोज के इस्तेमाल में स्क्रीन के अनुभव को ज्यादा से ज्यादा बेहतर बना देता है, जबकि फ्रंट कैमरा के तौर पर इसमें 13MP का कैमरा मिलता है।
Vivo T5e में सबसे खास यानि इसका तुरुप का इक्का क्या है?
हम देख चुके हैं, Vivo T5e में कुछ कमजोर स्पेक्स मिलते हैं, लेकिन इसके बाद भी इस फोन की एक बड़ी ताकत है। कंपनी के अनुसार इसमें डस्ट और स्प्लैश आदि से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है, इसके अलावा इसकी स्टॉरिज को microSD कार्ड की सहायता से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, और वर्चुअल रैम से 4GB तक का एक्सपेंशन भी मिल जाता है। बैटरी पर कंपनी चार साल की बैटरी हेल्थ का दावा भी कर रही है, कंपनी यह भी कहती है कि इसकी बैटरी के साथ 47 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलता है।
आपको कौन सा फोन खरीदना चाहिए?
- Vivo T5e को उन यूजर्स को खरीदना चाहिए, जो 14,000 रुपये के बजट में मजबूती दे रहा है, इसके अलावा जिसमें IP64 रेटिंग के अलावा microSD का सपोर्ट भी मिल रहा है।
- HMD Vibe 2 Pro 5G उन ग्राहकों के लिए बेस्ट माना जा सकता है, जो अपने फोन में एक अच्छा कैमरा, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और 120Hz स्क्रीन वाला फोन खरीदना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसे ही यूजर्स में से हैं तो आपको 2000 रुपये ज्यादा खर्च करने में कोई गुरेज नहीं होने वाला है।
अंत में, आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि HMD फोन पर लॉन्च ऑफर के तौर पर चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलने वाला है, इसका इस्तेमाल करके आप कम पैसों में फोन खरीद सकते हैं।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
