HMD ने सस्ते में लॉन्च कर दिया लड़कियों का ड्रीम फोन, देखें 5 सबसे बड़ी खासियत
HMD Barbie Phone को आज कुछ चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया गया है।
HMD Barbie Phone की कीमत US में 129 डॉलर (लगभग 10,800 रुपए) रखी गई है।
इस फ्लिप फोन की आउटर डिस्प्ले एक आईने की तरह भी काम करती है।
HMD Barbie Phone को आज कुछ चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया गया है। यह हैंडसेट एक क्लासिक फ्लिप फोन डिजाइन और बार्बी की सुंदरताओं के साथ आता है। इनमें एक पूरी तरह से पिंक बॉडी के साथ-साथ एक पिंक बैटरी और पिंक चार्जर भी शामिल है। यह फोन एक जूलरी बॉक्स में आता है, जिसमें हैंडसेट, आकर्षक मोतियों की डोरी, दो एक्स्ट्रा बैक कवर और साथ ही स्टिकर्स और जेम्स भी मिलते हैं। इस फ्लिप फोन की बाहरी डिस्प्ले पर एक आईना है। इसके अलावा यह बीच थीम वाला Malibu Snake गेम भी ऑफर करता है।
HMD Barbie Phone की कीमत और उपलब्धता
HMD Barbie Phone की कीमत US में 129 डॉलर (लगभग 10,800 रुपए) रखी गई है। यह 1 अक्तूबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जबकि इसके प्री-ऑर्डर्स HMD US वेबसाइट पर 23 सितंबर से ही शुरू हो जाएंगे। यह फोन एक सिंगल पॉवर पिंक कलर ऑप्शन में आता है। साथ ही बैटरी और बॉक्स के अंदर USB टाइप-C चार्जर को भी पिंक कलर में पेश किया गया है। कंपनी ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह फोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं।
HMD Barbie Phone के टॉप 5 फीचर्स
डिजाइन: HMD बार्बी फोन का कीपैड एक लोकप्रिय बार्बी पिंक शेड में आता है, जिस पर छिपे हुए ताड़ के पेड़, दिल और राजहंस के डिज़ाइन दिए गए हैं जो अंधेरे में चमकते हैं। फोन को ऑन करने पर "Hi Barbie" की आवाज के साथ यूजर्स का स्वागत किया जाता है। इसके अलावा फोल्ड करने पर इस फोन के डाइमेंशन 108.4 x 55.1 x 18.9mm होते हैं और इसका वज़न 123.5 ग्राम है।
डिस्प्ले: HMD का यह नया नवेला फोन 2.8-इंच QVGA मेन डिस्प्ले पर 1.77-इंच QQVGA कवर स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ है। इस फ्लिप फोन की आउटर डिस्प्ले एक आईने की तरह भी काम करती है।
परफ़ॉर्मेंस: यह हैंडसेट एक Unisoc T107 SoC से लैस है जिसे 64MB रैम और 128MB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। हालांकि, माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बाहर से स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर के मामले में यह बार्बी थीम वाले यूआई के साथ S30+ OS के साथ आता है।
कैमरा: HMD बार्बी फोन में ऑप्टिक्स के लिए एक 1.3-मेगापिक्सल का रियर कैमरा, और इसके साथ एक LED फ्लैश यूनिट मिलता है।
बैटरी: यह हैंडसेट एक 1450mAh की बैटरी पर चलता है जिसे बदला भी जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 9 घंटों तक का टॉकटाइम ऑफर करता है। आखिर में इस फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल है।