Amazon Great Indian Festival 2023: एक से एक तगड़े फोन घर ले जाएं 20 हजार से भी कम में | Tech News

Highlights

Amazon की सबसे अधिक इंतज़ार की जाने वाली Great Indian Festival Sale 2023 अब सभी के लिए लाइव है।

यहाँ हमने ऐसे टॉप 5 स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है जिन्हें आप इस सेल के दौरान 20,000 रुपए के अदंर खरीद सकते हैं।

अब चलिए बिना समय बर्बाद किए आपको कुछ शानदार स्मार्टफोन डील्स बताते हैं।

Amazon की सबसे अधिक इंतज़ार की जाने वाली Great Indian Festival Sale 2023 अब सभी के लिए लाइव है। यह रोमांचक सेल शॉपिंग के दीवानों को एक बड़े पैमाने पर प्रोडक्ट्स को अपना बनाने का बढ़िया मौका दे रही है जिनमें कपड़ों से लेकर स्मार्टफोन्स और बहुत कुछ शामिल है। अब चलिए बिना समय बर्बाद किए आपको कुछ शानदार स्मार्टफोन डील्स बताते हैं जिन पर आकर्षक डिस्काउंट्स और ऑफर्स लाभ उठाने के लिए आपको अमेज़न पर जाना होगा। 

यहाँ हमने ऐसे टॉप 5 स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है जिन्हें आप इस सेल के दौरान 20,000 रुपए के अदंर खरीद सकते हैं। आइए देखते हैं। 

Galaxy M34 5G स्मार्टफोन 6.5-इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+8MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 13MP फ्रन्ट कैमरा मिलता है। साथ ही फोन में 6000mAh बैटरी मिलती है और यह एक्सिनोस 1280 चिपसेट पर चलता है। 

Galaxy M34 5G अमेज़न पर 15,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा SBI कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर आपको 1000 रुपए तक की छूट अलग से मिल सकती है। 

Realme Narzo 60 5G में 6.43-इंच की 90Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में आपको 64MP मेन कैमरा और 16MP सेल्फ़ी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 5000mAh बैटरी और मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 5G प्रोसेसर शामिल है। 

रियलमी का यह हैंडसेट अमेज़न की इस सेल के दौरान 16,499 रुपए में लिस्टेड है। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनी एक कूपन भी ऑफर कर रही है जिस पर 750 रुपए की अतिरिक्त छूट मिलेगी। 

iQOO Z6 Lite 5G स्मार्टफोन 6.58-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP फ्रन्ट कैमरा दिया है। परफॉरमेंस की बात करें तो यह डिवाइस 5000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस है। 

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में खरीदने पर यह स्मार्टफोन आपको 35% डिस्काउंट के साथ 12,999 रुपए मिलेगा। हालांकि SBI कार्ड्स पर 1000 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट मिलने पर इसकी कीमत और भी घट जाएगी। 

सैमसंग का यह 5G फोन 6.6-इंच PLS LCD डिस्प्ले ऑफर करता है। यह 50MP रियर कैमरा और 13MP फ्रन्ट कैमरा के साथ आता है। Galaxy M14 में 6000mAh बैटरी शामिल है और यह 5nm Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है। 

Samsung Galaxy M14 5G अमेज़न पर 12,990 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है। इस फोन पर भी आप बैंक ऑफर के जरिए 1000 रुपए तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। 

iQOO Z7s 5G में आपको 6.38-इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलेगी। फ़ोटो लेने के लिए इस डिवाइस में 64MP प्राइमरी कैमरा और 16MP फ्रन्ट कैमरा दिया गया है। इसे 4500mAh बैटरी के साथ पैक किया गया है। यह स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट पर चलता है। 

iQOO Z7s 5G को ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 17,999 रुपए में खरीदा जा सकता है जो इसकी असली कीमत पर 28% की छूट है। वहीं अगर आप SBI कार्ड्स के जरिए पेमेंट करते हैं तो यहाँ भी आप 1250 रुपए तक बचा सकेंगे। 

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles