भर गया फोन का स्टोरेज? ऐसे कर लें मेमोरी क्लियर, बिना ऐप डिलीट किए हो जाएगा काम
बिना ऐप डिलीट स्टोरेज खाली करें
Auto-Archive फीचर है काम का
कैश क्लियर से मिलेगी राहत
स्मार्टफोन में स्टोरेज फुल होना आजकल आम समस्या बन गई है. फोटो, वीडियो, ऐप और फाइल्स धीरे-धीरे इतनी बढ़ जाती हैं कि फोन बार-बार “Storage Full” का अलर्ट देने लगता है. ऐसे में लोग सबसे पहले ऐप डिलीट करने की सोचते हैं, लेकिन इससे डेटा और प्रोग्रेस खोने का डर रहता है. अच्छी बात यह है कि बिना ऐप हटाए भी आप अपने फोन की स्टोरेज खाली कर सकते हैं.
SurveyAuto-Archive फीचर से बचाएं स्टोरेज
Android फोन में एक खास फीचर मिलता है, जिससे आप ऐप को डिलीट किए बिना स्टोरेज बचा सकते हैं. इसे Auto-Archive कहा जाता है. Google Play Store में यह फीचर मौजूद है, जो कम इस्तेमाल होने वाले ऐप को खुद ही आर्काइव कर देता है. इससे ऐप का डेटा सुरक्षित रहता है और जरूरत पड़ने पर आप उसे फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसे चालू करने के लिए Play Store खोलें, प्रोफाइल आइकन पर टैप करें, Settings में जाएं और General सेक्शन में “Automatically archive apps” ऑप्शन ऑन करें. जब फोन की स्टोरेज कम होने लगती है, तो सिस्टम खुद ही कम इस्तेमाल वाले ऐप को आर्काइव कर देता है.
कैश डेटा क्लियर करके भी मिलेगी राहत
स्टोरेज खाली करने का एक और आसान तरीका है कैश डेटा क्लियर करना. ऐप्स अपने काम को तेज करने के लिए कैश फाइल्स सेव करते हैं, लेकिन समय के साथ ये काफी जगह घेर लेती हैं. आप फोन की Settings में जाकर हर ऐप का कैश अलग-अलग क्लियर कर सकते हैं. कुछ फोन में एक साथ कैश क्लियर करने का ऑप्शन भी मिलता है. अगर यह फीचर आपके फोन में नहीं है, तो आप थर्ड पार्टी क्लीनर ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

छोटी-छोटी आदतें भी करें मदद
- स्टोरेज बचाने के लिए समय-समय पर पुराने फोटो और वीडियो को क्लाउड में बैकअप करना भी फायदेमंद होता है.
- WhatsApp जैसे ऐप में ऑटो डाउनलोड बंद कर दें ताकि हर फाइल फोन में सेव न हो. साथ ही बड़े फाइल्स और डुप्लिकेट डेटा को हटाते रहें.
स्टोरेज मैनेजमेंट है जरूरी
- फोन में कम स्टोरेज होने से परफॉर्मेंस धीमी हो जाती है और ऐप सही से काम नहीं करते.
- अगर आप बिना ऐप डिलीट किए स्टोरेज मैनेज करते हैं, तो आपका डेटा भी सुरक्षित रहता है और फोन भी स्मूद चलता है.
यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile