OnePlus Nord CE 3 Lite के ये 5 फीचर्स बनाते हैं इसे Nord CE 2 Lite से अलग

OnePlus Nord CE 3 Lite के ये 5 फीचर्स बनाते हैं इसे Nord CE 2 Lite से अलग
HIGHLIGHTS

यहाँ हम OnePlus Nord CE 3 Lite vs Nord CE 2 Lite की तुलना कर रहे हैं

OnePlus Nord CE 3 Lite आज ही भारत में लॉन्च हुआ है जबकि Nord CE 2 Lite पिछले साल देश में आया था

Nord CE 3 Lite में अधिक फास्ट चार्जिंग स्पीड, थोड़ी बड़ी डिस्प्ले और बड़ा प्राइमरी कैमरा सेन्सर है

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G भारत में लॉन्च हो चुका है और Nord CE 2 Lite के उत्तराधिकारी के रूप में आया है। नया स्मार्टफोन समान स्नैप्ड्रैगन 695 चिपसेट, 5000mAh बैटरी और 16MP फ्रन्ट कैमरा के साथ आता है। आइए देखते हैं इन दोनों फोंस के बीच क्या है अंतर…

OnePlus Nord CE 3 Lite vs Nord CE 2 Lite 

1. OnePlus Nord CE 3 Lite में 6.72-इंच FHD+ 120Hz IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है। Nord CE 2 Lite में 6.59-इंच का थोड़ा छोटा पैनल मिलता है लेकिन एक बेहतर पिक्सल-पर-इंच डेंसिटी के साथ। 

इसे भी देखें: Jio Cinema पर IPL 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए Jio ने पेश किए 3 स्पेशल क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन पैक्स

2.  Nord CE 3 Lite एंड्रॉइड 13-आधारित ऑक्सिजन ओएस 13.1 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है जबकि पिछला फोन एंड्रॉइड 12 के साथ आता है, लेकिन आप इसे एंड्रॉइड 13 वर्जन पर अपडेट कर सकते हैं। 

3. Nord CE 3 Lite के बैक पर आपको 108MP का कैमरा मिल रहा है जबकि Nord CE 2 Lite में 64-मेगापिक्सल शूटर दिया गया है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

4. Nord CE 3 Lite में आपको 67W चार्जर मिलता है जबकि Nord CE 2 Lite केवल 33W अडाप्टर के साथ आता है। 

5. Nord CE 3 Lite ग्रीन और ग्रे रंगों में उपलब्ध है। ग्रीन ऑप्शन ध्यान आकर्षित करने वाला है। इसी बीच, Nord CE 2 Lite ब्लू और ब्लैक रंगों में आता है। 

इसके अलावा, दोनों फोंस में क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 695 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी, 16MP सेल्फ़ी स्नैपर, WiFi ac, ब्लूटूथ 5.1, a 3.5mm हेडफोन जैक और USB-C port दिया गया है। 

इसे भी देखें: बिल्ट-इन टचस्क्रीन वाला एयरपोड्स केस लॉन्च कर सकता है एप्पल

OnePlus Nord CE 2 Lite के 6+128GB मॉडल की कीमत ₹18,999 से शुरू होती है जबकि नए नॉर्ड फोन का बेस 8+128GB वेरिएंट ₹19,999 से शुरू होता है। 11 अप्रैल से शुरू हो रही सेल में ICICI बैंक कार्ड धारक फोन को अमेज़न और वनप्लस वेबसाइट पर ₹1000 के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo