आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र की Rs. 10,000 के अंदर आने वाले अन्य फोंस से तुलना

Highlights

आसुस ने अपने ज़ेनफोन 2 लेज़र को अभी आज ही लॉन्च किया है. आइये जानते हैं यह स्मार्टफ़ोन लेनोवो, मिज़ू और यू के स्मार्टफोंस से कितना अलग है और उनसे किस हद तक मुकाबला करता है.

आज हम सभी जानते हैं कि एंड्राइड फोंस के बाज़ार में प्रतिस्पर्धा किस हद तक बढ़ गई है. कम कीमत में शानदार फोंस सभी कंपनियों द्वारा लॉन्च किये जा रहे हैं. लेकिन यह प्रतिस्पर्धा उस समय और भी बढ़ जाती हैं जब हम बात करते हैं सभी के बजट में फिट होने वाली कीमत Rs. 10,000 के अन्दर आने वाले फोंस की. कुछ समय पहले तक हमने देखा था कि इस कीमत में आपको एक बढ़िया फ़ोन नहीं मिल सकता था, उसके साथ बढ़िया फीचर्स की तो बात भी नहीं हो सकती है. लेकिन अब समय बदल गया है. आज कम कीमत में बढ़िया फीचर्स के साथ आपको आजकल कमाल के डिवाइस मिलना शुरू हो गए हैं, और यह केवल इतनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा के चलते हुआ है, आज सभी मोबाइल निर्माता कम्पनियां एक शानदार स्मार्टफ़ोन आपको कम कीमत में देने में लगी हैं, मानों जैसे होड़ सी मच गई हो. आजकल हम देखते हैं कि बाज़ार पहले से ही शानदार डिवाइसेस जैसे यू यूरेका की ओर से हाल ही आया उनका यू यूरेका प्लस, लेनोवो का K3 नोट और हाल ही में लॉन्च हुआ चीनी स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी का मिज़ू M2 नोट, और अब यह स्मार्टफ़ोन आ गया है, ज़ेनफोन 2 लेज़र. जिसे आसुस ने हाल ही में या यूँ कहें कि आज ही लॉन्च किया है, आइये इन चारों स्मार्टफोंस के बीच तुलना की हुई इस शीट पर एक नज़र डाल लेते हैं.

 

 

 Meizu M2 NoteZenfone 2 LaserYu Yureka PlusLenovo K3 Note
Display5.5" FHD IGZO5.5" HD5.5" FHD5.5" FHD
ProcessorMediaTek MT6753 Octa-core SoCSnapdragon 410 Quad-coreSnapdragon 615 Octa-coreMediaTek MT6752 Octa-core
RAM2GB2GB2GB2GB
Cameras13MP (AF and dual LED flash)/5MP13MP (laser AF)/5MP13MP (LED flash)/5MP13MP (AF and dual LED flash)/5MP
Storage16/32GB (expandable up to 128GB)

8GB/16GB (expandable up to 128GB)

16GB (expandable upto 32GB)16GB (expandable upto 32GB)
Battery3100mAh2070mAh2500mAh3000mAh
GPUMali-T720MP3Adreno 403Adreno 405Mali-T760MP2
3G/4GY/YY/YY/YY/Y
SIMDualDualDualDual
OSAndroid 5.0 (Flyme OS)Android 5.0 (ZenUI)Android 4.4.4 upgradable to 5.0.2 (CynaogenMod)Android 5.0 (Vibe UI)
USPHybrid Dual SIM and mBack touch sensitiive back buttonLaser Auto focusCyanogenModDolby Atmos sound

अगर बात करें यू यूरेका प्लस की तो इस स्मार्टफ़ोन को हाल ही में बाज़ार में उतारा गया है. इसकी कीमत Rs. 9,999 रखी गई है. पिछले आये यू यूरेका से कुछ ज्यादा कीमत में आपको उसका यह लेटेस्ट वर्ज़न मिल जाएगा. देखने में यह यू यूरेका प्लस पिछले अपनी ही पीढ़ी के पुराने स्मार्टफ़ोन यू यूरेका का अपग्रेड वर्ज़न लगता है. और जबकि इसके फीचर्स लगभग एक जैसे ही हैं. जैसे अगर इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें भी स्नेपड्रैगन 615 प्रोसेसर के साथ 13 मेगापिक्सेल का रियर और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. जहां यू यूरेका के रियर कैमरा में सोनी IMX 135 सेंसर था, वहीँ यू यूरेका प्लस के रियर कैमरा में IMX214 सेंसर है.  

इसके अलावा दूसरा सबसे बढ़िया स्मार्टफ़ोन कहा जा सकता है लेनोवो K3 नोट इसे इसकी कीमत में लेनोवो द्वारा बाज़ार में उतारा गया है. इस स्मार्टफ़ोन में 5.5-इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले है, इसके साथ ही आपको बता दें कि इस स्मार्टफ़ोन में ओक्टा-कोर मीडियाटेक 6572 प्रोसेसर है, इसके साथ ही इसमें 16 कोर माली GPU भी है और इसमें 2GB रैम भी दी गई है. 

और अगर अब बात करें अगले फ़ोन की तो, आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र, में 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा के साथ ऑटो-फोकस फीचर भी दिया गया है ताकि आप बढ़िया से बढ़िया तसवीरें ले सकें. फ़ोन को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है: एक स्मार्टफ़ोन 5.5-इंच और एक 6-इंच की फुल HD डिस्प्ले कोर्निंग गोरिला ग्लास 4 से सुरक्षा के साथ क्वाल-कॉम स्नेपड्रैगन 410 और स्नेपड्रैगन 615 है. आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र की बात करें तो यह आपको 2GB/3GB रैम के साथ 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिल रहा है. अगर 5.5-इंच  के साथ आने वाले स्मार्टफ़ोन की चर्चा करें तो यह 2GB की रैम और स्नेपड्रैगन 410 स्नेपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आया है. और इसकी कीमत Rs. 9,999 है, इसके अलावा अगर स्नेपड्रैगन 615 और 3GB रैम के साथ लॉन्च हुए आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र की बात करें तो इसकी कीमत Rs. 13,999 है, वहीँ अगर 6-इंच वाले आसुस ज़ेनफोन 2 लेज़र की बात करें तो इसकी कीमत Rs. 17,999 रखी गई है और यह इंटेल प्रोसेसर के साथ आ सकता है.  इसके साथ ही इसमें 3,000 mAh क्षमता की बड़ी बैटरी भी है. यह स्मार्टफ़ोन भी जेनयूआई के साथ एंड्राइड लोलीपॉप पर चलता है.

तो, इन Rs. 10,000 के अंदर मिलने वाले शानदार स्मार्टफोंस में से आप किसी भी एक का चयन कर सकते हैं, लेकिन अभी भी आपको लग रहा है कि कैसे और कौन से स्मार्टफ़ोन का चयन करें? तो आप इन में से किसी भी हैण्डसेट को आजमा सकते हैं, सभी एक से बढ़कर एक हैं.

Digit NewsDesk

Digit NewsDesk Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech.

View full profile