CMF Phone 2 Pro के भारत में सबसे बड़े प्रतिद्वंदी, एक एक देता है कड़ी टक्कर
Nothing ने इंडिया के बाजार में अपने नए फोन CMF Phone 2 Pro को लॉन्च कर दिया है, इस स्मार्टफोन ब्रांड में पिछले साल अपने CMF Phone 1 को लॉन्च किया था, यह फोन अपने डिजाइन के लिए सबसे ज्यादा फेमस हुआ था। इस फोन में आपको एक Modular Design मिलता है। इसका मतलब है कि इस फोन के बैक पैनल को हटाकर आप अपने हाथों से स्क्रू का इस्तेमाल करके एक नए बैक पैनल को लगा सकते हैं। अपनी इस डिजाइन परंपरा को कंपनी ने नए फोन के साथ भी जारी रखा है। CMF Phone 2 Pro को लेकर ऐसा कह सकते है कि यह Nothing का अभी तक सबसे पतला फोन है। आइए अब इस फोन को लेकर कुछ डिटेल्स को देखते हैं।
CMF Phone 2 Pro
CMF Phone 2 Pro को देखा जाए तो यह फोन एक 6.77-इंच की FHD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, इस फोन में यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ मिलती है। फोन में Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर मिलता है। CMF Phone 2 Pro में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में दो 50MP का कैमरा मिलता है, एक मेन और एक Telephoto Lens, इसके अलावा इस फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। फोन में एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।
CMF Phone 2 Pro में आपको एक 33W की चार्जिंग क्षमता के साथ आने वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है। फोन एंड्रॉयड 15 के साथ NothingOS पर चलता है। फोन में 3 साल का एंड्रॉयड और 6 साल के लिए सिक्युरिटी अपडेट मिलने वाला है। इस फोन में आपको IP54 रेटिंग भी मिलती है।
CMF Phone 2 Pro के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी
आइए जानते हैं, CMF Phone 2 Pro के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी कौन से हैं, इनके बारे में और इनके स्पेक्स के बारे में यहाँ विस्तार से चर्चा की जाने वाली है।
iQOO Z10
iQOO Z10 स्मार्टफोन को CMF Phone 2 Pro का कड़ा प्रतिद्वंदी कहा जा सकता है। इस फोन में आपको क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। फोन में एक 6.77-इंच की Quad-Curved AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है। डिस्प्ले पर 5000 निट्स की ब्राइटनेस मिल्ट है। फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप है, इसमें एक 50MP का सोनी IMX882 मेन सेन्सर मिलता है OIS के साथ और एक 2MP का बोकह लेंस भी इस फोन में मौजूद है, फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।
iQOO Z10 स्मार्टफोन में आपको एक 7300mAh की बैटरी मिलती है, यह बड़ी बैटरी ही इस फोन की USP है। इस बैटरी के साथ आपको 90W की चार्जिंग क्षमता मिलती है। फोन केवल 7.9mm का है। इसमें आपको एंड्रॉयड 15 पर FunTouchOS 15 का सपोर्ट मिलता है।
POCO X7
POCO X7 को देखा जाए तो इस फोन के स्पेक्स भी दमदार हैं। फोन में एक 6.67-इंच की 3D Curved AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है इस डिस्प्ले पर 3000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। फोन में Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर मिलता है। इतना ही नहीं, POCO के इस फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा इसमें एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिलता है।
इसके अलावा POCO के इस फोन में आपको एक 20MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा रहा है, इसके साथ साथ फोन 5500mAh की बैटरी से लैस है, जो 45W की चार्जिंग क्षमता के साथ आता है। इस फोन में आपको Dolby Atmos Support भी मिलता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित HyperOS पर चलता है। इसमें IP68 के साथ साथ IP69 का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।
Motorola Edge 60 Stylus
अगर आप अभी तक के लिए सैमसंग के हाई-एंड फोन में मिलने वाले स्टाइलस का इस्तेमाल एक सस्ते फोन में करना चाहते हैं तो आप Motorola के इस फोन के साथ जा सकते हैं। इसमें आपको एक 6.67-इंच की pOLED Super HD+ डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर भी मिलता है। स्मार्टफोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
Motorola के इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा, एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक अन्य कैमरा भी मिलता है। इस फोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 68W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। फोन को एंड्रॉयड 15 के साथ लॉन्च किया गया है, इसमें 2 साल का एंड्रॉयड और 3 साल का सिक्युरिटी अपडेट मिलता है।
OnePlus Nord CE 4 Lite
CMF Phone 2 Pro को टक्कर देने के लिए बाजार में एक अन्य फोन भी है। इस फोन को हम सभी OnePlus Nord CE 4 Lite के तौर पर जानते हैं। इस फोन में आपको एक 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर भी मिलता है। इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप भी है। Motorola के फोन में एक 50MP का मेन और एक 2MP का सेकन्डेरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।
Motorola का यह फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया गया था, हालांकि आप इसे एंड्रॉयड 15 पर अपग्रेड कर सकते हैं। इसमें एक 5500mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, इसका मतलब है कि इसमें आपको स्प्लैश रेसिस्टेंट क्षमता मिलती है।