बेहद सस्ते में घर ले जाएँ ये पहले से सस्ते फोन, Amazon, Flipkart पर बरसे ऑफर ही ऑफर
अगर आप इस फेस्टिव सीजन किसी फोन को खरीदना चाहते हैं तो Amazon-Flipkart पर सेल चल रही है।
इन सेल में आपको महंगे से महंगे और सस्ते से सस्ते फोन्स और भी ज्यादा सस्ते में मिलने वाले हैं।
आप यहाँ उन फोन्स की लिस्ट देखने वाले हैं जो पहले से ही सस्ते हैं लेकिन अब आपको हद से ज्यादा सस्ते में मिल रहे हैं।

इस समय ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर फेस्टिव सेल चल रही है, यह सेल Amazon-Flipkart पर भी चल रही है। इस सेल के दौरान आपको बहुत से स्मार्टफोन्स और अन्य बहुत से प्रोडक्टस पर धमाका डील और ऑफर दिए जा रहे है। अगर आप 15000 रुपये के इस फेस्टिव सीजन कोई फोन खरीदना चाहते हैं तो आइए आपको कुछ सबसे शानदार डील और डिस्काउंट के बारे में बताते हैं।
CMF Phone 1
अगर आप CMF Phone 1 को खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस फोन का 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल 14,999 रुपये में आता है। हालांकि आप इस फोन को इस समय सेल के दौरान 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कंपनी का पहला फोन है जो Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। फोन में एंड्रॉयड 14 के साथ NothingOS 2.6 का सपोर्ट भी मिलता है।
Infinix Note 40 Pro
Infinix के बारे में आप जानते ही हैं कि इसे 21,999 रुपये में 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन को आप Flipkart Sale के दौरान 17,999 रुपये लिस्टेड देखने वाले हैं। हालांकि फोन पर आपको HDFC Bank Cards पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद आप इस फोन को केवल और केवल 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में एक 6.78-इंच की FHD+ Curved AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में एक 108MP का कामएर सेटअप भी है। फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी दी गई है।
POCO X6
अगर आप POCO के इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको यह फोन इस समय 14,999 रुपये में Flipkart पर मिलने वाला है। हालांकि फोन की कीमत यहाँ आपको 15,999 रुपये नजर आने वाली है लेकिन आप ऊपर वाली कीमत में फोन को खरीद सकते है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। फोन में आपको एक 64MP का कैमरा मिलता है। फोन में 5100mAh की बैटरी सेटअप भी मिलता है।
Realme Narzo 70 Turbo
अगर आप इस नए नवेले फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे Amazon India पर 16,998 रुपये की कीमत में लिस्ट देख सकते हैं। हालांकि फोन पर आपको 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 750 रुपये कैशबैक मिल रहा है। जिसके बाद फोन को केवल 14,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में एक 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 2000 निट्स की ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में एक 50MP का डुअल कैमरा मिलता है। इस फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है।
Samsung Galaxy M35
Samsung Galaxy M35 स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को आप इस समय 14,999 रुपये की कीमत में लिस्ट देख सकते हैं। इस फोन को इस समय आप SBI Bank Credit Card के माध्यम से 13,749 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन में एक 6.6-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको एक 50MP का कैमरा सेटअप मिलता है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile




