तो ये हैं 2025 के सबसे हल्के स्मार्टफोन, गर्लफ्रेंड को दिए जाने वाले गुलदस्ते से भी लाइट है इनका वजन, लिस्ट देख लो
क्या आप एक पतला और बेहद पतला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं?
अगर हाँ, तो आप सही जगह पर आ गए हैं।
यहां आप 2025 के अभी तक सबसे पतले और सबसे काम वजन वाले फोन्स के बारे में जानने वाले हैं।
हमने एक लिस्ट तैयार की है जिसमें आपको ये खूबी वाले सभी फोन्स देखने को मिल जाएंगे।
2025 साल स्मार्टफोन की स्पीड, परफॉरमेंस और बैटरी लाइव के साथ साथ कैमरा और उनके डिजाइन तक ही सिमटा नहीं है। इस साल हमने कुछ ऐसे फोन्स को भी देखा है, जो इन सभी खूबियों के साथ साथ बेहद ही हल्के वजन के साथ लॉन्च हुए हैं, इन्हे 2025 के सबसे लाइट वेट स्मार्टफोन्स के तौर पर भी देखा जा सकता है। असल में, ऐसा देखने में आया है कि इस साल 5000mAh की बैटरी के चलन को पीछे छोड़ते हुए स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी को जगह दी जाने लगी है, हम देख रहे है कि फोन्स को 6500mAh की बैटरी के साथ साथ 7000mAh और उससे भी ज्यादा क्षमता के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में एक स्मार्टफोन का वजन बढ़ जाना लाज़मी है लेकिन इसके बाद भी हमने इस लिस्ट में कुछ फोन्स को शामिल किया है जो बेहद ही काम वजन के साथ आते हैं।
इनम फोन्स में आपको बढ़िया कैमरा के साथ साथ बढ़िया डिजाइन, प्रीमियम फ़ील और बड़ी बैटरी के साथ साथ सबसे दमदार और बेहतरीन फीचर और स्पेक्स मिलते हैं। हालांकि, इतना सब होने के बाद भी यह बेहद ही हल्के हैं। आइए अगर आप इन फोन्स के बारे में अभी तक नहीं जानते हैं तो आपको इनकी जानकारी डीटेल में दे देते हैं।
2025 के सबसे पतले और सबसे हल्के स्मार्टफोन
आइए अब जानते हैं कि आखिर कौन से फोन्स 2025 के सबसे पतले और सबसे हल्के फोन्स के तौर पर लॉन्च किए गए हैं। इस लिस्ट में हमने सबसे प्रीमियम फोन्स को शामिल किया है जो इस क्षमता के साथ आते हैं।
Samsung Galaxy S25
Samsung Galaxy S25 स्मार्टफोन को मात्र 162 ग्राम के वजन के साथ लॉन्च किया गया है। यह कम वजन में भी प्रीमियम फ़ील दे रहा है। इस फोन में आपको 3nm प्रोसेस पर निर्मित स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर मिल थाहा है। इसके अलावा फोन में एक 4000mAh की बैटरी के साथ साथ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलता है, इसमें 50MP मेन कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy S25 Edge
सैमसंग के दूसरे फोन को हमने इस लिस्ट में शामिल किया है, असल में यह फोन भी मात्र 163 ग्राम वजन के साथ लॉन्च किया गया है। इसका मतलब है कि पिछले सैमसंग फोन और इस सैमसंग फोन में 1 ग्राम वजन का अंतर है। इस फोन में भी आपको स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। इसके लव फोन में एक 3900mAh की बैटरी मिलती है। यह फोन भी बेहद ही पतला और बेहद ही हल्का है।
Google Pixel 9a
गूगल के नई पीढ़ी के इस फोन को कंपनी ने मात्र 186 ग्राम के वजन के साथ लॉन्च किया है। इस फोन में आपको एक 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, फोन में आपको Tensor G4 चिप भी मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको एक 5100mAh की बैटरी भी मिलती है। यह फोन प्लास्टिक फ्रेम से लैस है। इसके अलावा इसमें आपको वायरलेस चार्जिंग के साथ साथ IP67 रेटिंग मिलती है, इस क्षमता के साथ फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बन जाता है। इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप भी है।
Vivo V50
Vivo के इस फोन को कंपनी ने 189 ग्राम के वजन के साथ लॉन्च किया है। यह फोन एक 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले से लैस है। फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है। इसके अलावा इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर भी मिलता है, फोन में आपको 12GB तक की रैम सपोर्ट भी मिलती है। फोन में बैटरी के साथ 90W की फास्ट चार्जिंग भी दी जा रही है, इसके अलावा फोन में आपको एक 50MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
Motorola Razr Ultra 2025
Motorola के इस फोन में आपको 7-इंच की इनर स्क्रीन के साथ साथ एक 4-इंच की आउटर स्क्रीन भी मिलती है, फोन में एक 4700mAh की बैटरी भी मिलती है। इस फोन का वजन मात्र 199 ग्राम है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर के साथ साथ 16GB की रैम और टाइटैनीअम हिन्ज मिलता है।
Tecno Spark Slim
Tecno के इस फोन को कंपनी ने MWC 2025 में दिखाया था। यह एक कान्सेप्ट फोन है जो 5.75mm थिक होने के साथ साथ 166 ग्राम का हो सकता है। फोन में एक 5200mAh की बैटरी होने की भी बात कही जा रही है। अब देखना है कि यह कान्सेप्ट फोन कब तक हकीकत होता है।