iQOO Z10 Lite 5G को खरीदने से पहले चेक कर लें ये टॉप 5 ऑल्टरनेटिव मोबाइल फोन, इन बातों का भी रखें खयाल
iQOO Z10 Lite 5G स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। iQOO Z10 Lite 5G में एक 6000mAh की बैटरी और 50MP का कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन का प्राइस भी 10000 रुपये के अंदर है। ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसके पहले ही इन टॉप 5 ऑल्टरनेटिव फोन्स पर नजर डाल लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपको अपना अगला फोन खरीदने में काफी मदद मिलने वाली है। अगर आप सभी ऑल्टरनेटिव ऑप्शन को देखते हैं तो आपको एक सही ऑप्शन चुनने में मदद मिलेगी। आपको इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।
iQOO Z10 Lite 5G खरीदने से पहले चेक करें ये टॉप 5 ऑल्टरनेटिव फोन
अगर आप iQOO Z10 Lite 5G को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस फोन ओ टक्कर देने वाले इन 5 फोन्स के बारे में भी जान लेना चाहिए। आइए जानते है कि आखिर कौन से फोन्स iQOO Z10 Lite 5G को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
POCO M7 5G
POCO M7 5G स्मार्टफोन को एक एंट्री लेवल फोन के तौर पर इंडिया के बाजार में लॉन्च किया गया था। इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको एंड्रॉयड 14 की सपोर्ट के साथ साथ 128GB की स्टॉरिज भी मिलती है। फोन में एक 50MP का कैमरा सेटअप है। यह फोन भी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Oppo A3X 5G
यह भी 10000 रुपये के अंदर एक बेहतरीन फोन हो सकता है, इस फोन का डिजाइन भी अच्छा है। इस फोन में एक 6.67-इंच की डिस्प्ले मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर भी मौजूद है। फोन में एक 8MP का कैमरा सेटअप और के 5MP का फ्रन्ट कैमरा इसमें मिलता है। फोन में एक 5100mAh की बैटरी भी मिलती है। फोन को एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया गया था।
Samsung Galaxy F06 5G
Samsung का यह फोन भी एक दमदार फोन है, इस फोन को इसी साल लॉन्च किया गया था। फोन में एक 6.70-इंच की डिस्प्ले मिलती है। फोन में 50MP का कैमरा सेटअप है इसके अलावा इसमें एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ साथ एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में दो स्टॉरिज ऑप्शन भी आपको मिल जाते हैं। यह फोन भी इस बाजार में एक दमदार फोन है।
Moto G35 5G
Moto का यह फोन भी एक दमदार फोन है। इस फोन में एक 6.72-इंच की डिस्प्ले मिलती है, यह फोन 50MP का कैमरा सेटअप से लैस है। इसके अलावा इसमें आपको एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी भी मिलती है। इस फोन को Motorola की ओर से 10000 रुपये के अंदर के प्राइस में लॉन्च किया गया था। फोन में 6nm Unisoc T760 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन भी एक बेहतरीन फोन के तौर पर इस प्राइस रेंज में देखा जा सकता है।
Realme C55
Realme C55 को देखा जाए तो यह फोन एक 6.72-इंच की डिस्प्ले से लैस है। इस फोन में आपको MediaTek Helio G88 प्रोसेसर मिलता है। फोन में एक 64MP का कैमरा सेटअप है। इसके अलावा फोन में एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। फोन में कई रैम और कई स्टॉरिज मॉडल मिलते हैं। फोन में 5000mAh की बैटरी के अलावा एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट मिलता है।
iQOO Z10 Lite 5G को खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
अगर आप iQOO Z10 Lite 5G स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते है कि आखिर ये बातें कौन सी हैं।
iQOO Z10 Lite 5G का प्राइस
असल में, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि iQOO Z10 Lite 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने अलग अलग तीन मॉडल में लॉन्च किया है। हमने यहाँ आपको पहले मॉडल के आधार पर 10000 रुपये की कीमत के अंदर आने वाले 5 टॉप ऑल्टरनेटिव्स के बारे में जानकारी दे दी है। असल में फोन का 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल 9,999 रुपये के प्राइस में आता है। 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज वाला iQOO Z10 Lite 5G 10,999 रुपये में आता है। इसके अलावा फोन का 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल 12,999 रुपये में आता है। फोन की सेल 25 जून से शुरू हो रही है। इसके अलावा आपको 500 रुपये का डिस्काउंट भी लॉन्च ऑफर के तौर पर दिया जा रहा है।
iQOO Z10 Lite 5G की बैटरी
iQOO Z10 Lite 5G स्मार्टफोन में एक 6000mAh की बैटरी मिलती है। यह बैटरी 15W की फास्ट चारीगंग से लैस है। कंपनी का पहला है कि यह बैटरी फोन को पूरे दिन चलाने में मदद कर सकती है। एक बार चार्ज करने पर फोन लंबे समय तक आपके साथ रहने वाला है।
iQOO Z10 Lite 5G के अन्य फीचर
फोन में आपको IP64 रेटिंग मिलती है, जो इस फोन को वाटर, डस्ट और स्प्लैश प्रूफ बना देती है। इस फोन को एंड्रॉयड 15 पर आधारित FunTouchOS 15 पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में एक दमदार कैमरा सेटअप भी मिलता है।