OnePlus 13s से लेकर iQOO 13 तक, देखें कौन से फोन जुलाई 2025 में रहेंगे बेस्ट चॉइस
जुलाई 2025 में लॉन्च या उपलब्ध टॉप स्मार्टफोन्स की लिस्ट जिसमें OnePlus 13s, iQOO 13 और iPhone 16e शामिल हैं।
दमदार बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट, 120W चार्जिंग जैसे हाई-एंड फीचर्स अब 60,000 रुपये से कम में मिल रहे हैं।
बजट से लेकर प्रीमियम तक, हर यूजर के लिए CMF Phone 2 Pro से लेकर Nothing Phone 3a Pro तक की बढ़िया चॉइस मौजूद हैं।
अगर आप जुलाई के महीने में एक दमदार फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास कई चॉइस हैं। असल में, इस महीने खरीदने के लिए कई सबसे दमदार फोन्स की लिस्ट हमने तैयार की है। इन फोन्स में आपको परफॉरमेंस, बैटरी बैकअप के अलावा सबसे बेहतरीन कैमरा के साथ साथ अच्छी बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन मिलता है। कुछ फोन्स को अभी हाल ही में लॉन्च किया गया है, इसका मतलब है कि लिस्ट में आपको लेटेस्ट फोन्स भी मिलने वाले हैं। आइए अब इस लिस्ट पर नजर डालते हैं। लिस्ट में OnePlus 13s से लेकर iPhone 16e तक कई फोन्स शामिल हैं।
OnePlus 13s
इस फोन को 54,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया था। हालांकि, बैंक ऑफर और अन्य कई डिस्काउंट के साथ 49,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। OnePlus 13s में आपको एक 6.32-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। इसके अलावा फोन में आपको एक 5850mAh की बैटरी मिलती है जो 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर भी मिलता है। इसे सपोर्ट करने के लिए फोन में 12GB की रैम और 512GB तक की स्टॉरिज भी मिलती है।
iQOO 13
iQOO 13 भी एक दमदार फोन है। फोन का प्राइस 60000 रुपये के अंदर है। इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको 16GB तक की रैम मिलती है। iQOO के इस फोन में आपको एक 6000mAh की बैटरी मिलती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर मिलती है। फोन में बैटरी के साथ 120W की फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलती है।
Nothing Phone 3a Pro
Nothing Phone 3a Pro को देखते हैं तो इस फोन में आपको एक दमदार Glyph Design मिलता है। इस फोन में एक 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 3000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50MP का में कैमरा और एक 50MP का पेरिस्कोप लेंस भी मिलता है। इस फोन का प्राइस 35,000 रुपये के अंदर आता है।
CMF Phone 2 Pro
अगर आप एक किफायती फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बाजार में CMF Phone 2 मौजूद है। इस फोन का प्राइस 18,999 रुपये के आसपास है। फोन में इस प्राइस में अच्छे खासे स्पेक्स और फीचर मिलते हैं। फोन में एक 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 5000 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है। फोन में एक 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर मिलता है। फोन में एक 5000mAh की बैटरी 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है।
iPhone 16e
अगर iPhone 16e को देखा जाए तो यह फोन 53000 रुपये के आसपास की कीमत में आता है। इस फोन में आपको A18 चिप मिलती है। परफॉरमेंस के मामले में यह फोन एक दमदार फोन है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। फोन में आपको सॉलिड सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी मिलता है। फोन काफी छोटा है और एक दमदार बिल्ड से लैस है।